बिजनेस

Financial Rules Changing From February: 1 फरवरी से बदलेंगे पैसों से जुड़े 6 नियम, जानें आप पर क्या पड़े असर

Financial Rules Changing From February: 1 फरवरी से 6 वित्तीय नियम बदलेंगे। इनमें फास्टैग के लिए केवाईसी अनिवार्य हो जाएगा।

Image

फरवरी से बदल रहे हैं वित्तीय नियम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी से बदलेंगे 6 नियम
  • एनपीएस विदड्रॉल नियम भी बदलेगा
  • फास्टैग में केवाईसी होगा जरूरी

Financial Rules Changing From February: लगभग हर महीने कोई न कोई फाइनेंशियल बदलाव होते रहते हैं। हर महीने की शुरुआत के साथ ही ये बदलाव लागू हो जाते हैं। अब कुछ ही दिन में फरवरी का महीना शुरू होने जा रहा है। 1 फरवरी से भी पैसों से जुड़े कुछ नए बदलाव लागू होंगे। इनमें नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस), तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस), फास्टैग, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, एसबीआई का होम लोन और पंजाब और सिंध बैंक स्पेशल एफडी शामिल हैं। आगे जानिए नियमों से जुड़ी पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

नेशनल पेंशन सिस्टम

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एनपीएस अकाउंट से पैसे निकालने के नियम बदले हैं। नये नियम 1 फरवरी से लागू होंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से 12 जनवरी को ही नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी।

नये नियम के मुताबिक आपका जितना पैसा एनपीएस में जमा होगा, उसका आप 25 फीसदी तक ही निकाल पाएंगे। दूसरी बात कि पैसे निकालने के लिए आपका खाता 3 साल से अधिक पुराना होना भी जरूरी होगा।

तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस)

आप जिसे पैसे भेजना चाहते हैं, उसका नाम जोड़े बिना 5 लाख रुपये तक आईएमपीएस के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए केवल अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

फास्टैग में केवाईसी का नियम

एनएचएआई के नये नियम के मुताबिक फास्टैग में केवाईसी अनिवार्य होने जा रहा है। अगर गाड़ी के फास्टैग का केवाईसी नहीं हुआ, तो वो बेकार हो जाएगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)

अगले महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका मिलेगा। आप 12 फरवरी से 16 फरवरी 2024 तक एसजीबी में निवेश कर सकेंगे।

एसबीआई का होम लोन पर खास ऑफर

इस समय एसबीआई होम लोन पर 0.65 फीसदी की छूट दे रहा है। मगर ये छूट 31 जनवरी को खत्म हो जाएगी। इस समय प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट मिल रही है। ये भी खत्म होने जा रही है।

पंजाब और सिंध बैंक की स्पेशल एफडी

पंजाब और सिंध बैंक की 444 दिन की स्पेशल एफडी (धन लक्ष्मी 444 दिन) पर 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। ये एफडी स्कीम भी 31 जनवरी 2024 को खत्म हो जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article