बिजनेस

SBI vs HDFC Bank: 5 लाख की FD में 5 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, देखें पूरा हिसाब

देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI और प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

SBI VS HDFC Bank : 5 साल की एफडी में कहां मिलेगा ज्यादा फायदा (AI Generated Image)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और साथ ही तय रिटर्न पाना चाहते हैं तो Fixed Deposit एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। खासकर लंबी अवधि के निवेश के लिए बैंक FD को काफी लोग पसंद करते हैं। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI और प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank की बात करें तो दोनों ही बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। अगर आपके पास 5 लाख रुपये हैं और आप इसे 5 साल के लिए FD में निवेश करना चाहते हैं तो SBI और HDFC Bank में से कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद रहेगा, यह जानना जरूरी है।

SBI की 5 साल की FD पर कितना ब्याज?

SBI की 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.05 प्रतिशत सालाना है।

अगर कोई सामान्य ग्राहक SBI में 5 लाख रुपये की FD 5 साल के लिए करता है और कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी क्वाटर्ली रखी जाती है तो मैच्योरिटी राशि के रूप में करीब 6,75,088 रुपये मिल सकते हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन अगर 5 लाख रुपये की FD 5 साल के लिए करते हैं तो मैच्योरिटी पर रकम करीब 7,09,129रुपये हो सकती है।

HDFC Bank की FD में कितना मिलेगा?

अब बात HDFC Bank की करें तो बैंक 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। HDFC Bank में 5 लाख रुपये की 5 साल की FD करने पर क्वाटर्ली पेआउट पर सामान्य ग्राहक को मैच्योरिटी के रूप में करीब 6,60,004 रुपये मिल सकते हैं।

हालांकि, सीनियर सिटीजन के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है। HDFC Bank 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। 5 लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी रकम करीब 6,72,500 रुपये हो सकती है।

कौन-से बैंक की एफडी ज्यादा फायदेमंद

इन आंकड़ों को देखें तो सामान्य ग्राहकों के लिए 5 साल की FD में HDFC Bank ज्यादा रिटर्न दे रहा है। SBI में 5 लाख रुपये की FD पर मैच्योरिटी रकम करीब 6,75,088 रुपये है, जबकि HDFC Bank में यही रकम बढ़कर करीब 6,60,004 रुपये हो जाती है।

सीनियर सिटीजन के मामले में SBI का विकल्प ज्यादा रिटर्न देता है। SBI में 5 लाख रुपये की FD पर मैच्योरिटी रकम करीब 7,09,129 रुपये है जबकि HDFC Bank में यह करीब 6,72,500रुपये है। इस हिसाब से SBI में सीनियर सिटीजन को HDFC Bank की तुलना में ज्यादा फायदा मिलेगा।

बैंकग्राहक5 साल की FD ब्याज दरनिवेश राशिमैच्योरिटी राशि
SBIसामान्य ग्राहक6.05%₹5 लाख₹6,75,088
SBIसीनियर सिटीजन7.05%₹5 लाख₹7,09,129
HDFC Bankसामान्य ग्राहक6.40%₹5 लाख₹6,60,004
HDFC Bankसीनियर सिटीजन6.90%₹5 लाख₹6,72,500

हालांकि, FD करने से पहले केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की FD की शर्तें, समय से पहले निकासी पर लगने वाला जुर्माना, ब्याज भुगतान का विकल्प और लागू टैक्स भी जरूर जांचना चाहिए। FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी आय के अनुसार टैक्स के दायरे में भी आ सकता है। साथ ही, निवेश से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दरें चेक करना जरूरी है क्यों कि एफडी की ब्याज दरें समय-समय पर बदली जाती हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article