बिजनेस

Budget 2023: सैलरी क्लास वाले टैक्स पेयर की बजट से उम्मीदें, इन चीजों में मिल सकती है राहत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 04:55 PM IST

Budget 2023 Expectations of Salary Class: सैलरी पाने वाले और टैक्स भरने वाले मिडिल क्लास वर्ग को आम बजट 2023 से कई सारी उम्मीदें हैं और इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं और क्या राहत मध्यम वर्ग को मिल सकती है, इस बारे में जानने के लिए वीडियो को देखें।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम आम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया जाएगा। इस बजट के आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच कई तरह की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई है। सैलरी पाने वाले मध्यम वर्ग को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं और इसमें से सबसे महत्वपूर्ण नया टैक्स रिजीम है और साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर भी लोग सरकार की ओर आशा से साथ देख रहे हैं।

यहां पर आप ईटी नाउ स्वदेश के साथ मामले के एक्सपर्ट आलोक अग्रवाल की बातचीत को देख सकते हैं जो आसान भाषा में आने वाले बजट से आम सैलरी वर्ग की उम्मीदों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने नए टैक्स रिजीम के बारे में भी बात की है कि क्यों इसकी ओर लोग आकर्षित नहीं हो रहे हैं और सरकार आने वाले समय में लोगों को इस तरफ खींचने के लिए क्या कर सकती है, यहां एक्सपर्ट से जानिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article