बिजनेस

Dividend Stocks: 16.3 रुपये का डिवडेंड दे रहे ये 8 स्टॉक्स, आज एक्स डेट पर करेंगे ट्रेड

23 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में कॉरपोरेट एक्शन वाले स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। आज Havells India, Tips Music, Central Bank of India समेत कुल 8 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें इंटरिम डिविडेंड, बोनस इश्यू और राइट्स इश्यू शामिल हैं। ऐसे मौकों पर स्टॉक प्राइस में एडजस्टमेंट और ट्रेडिंग वॉल्यूम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Image

डिविडेंड स्टॉक्स

Photo : TN Innovations

Dividends Stocks: शेयर बाजार में डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू जैसे कॉरपोरेट एक्शन से जुड़े स्टॉक्स की तलाश करने वाले निवेशकों की नजर आज 8 कंपनियों के शेयरों पर रहेगा। ये सभी स्टॉक्स आज एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें अंतरिम डिविडेंड, बोनस इश्यू और राइट्स इश्यू शामिल हैं।

आमतौर पर जब कोई स्टॉक एक्स-डेट पर जाता है, तो उस दिन शेयर की कीमत में एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसके बाद खरीदने वाले निवेशकों को उस कॉरपोरेट एक्शन का लाभ नहीं मिलता। यही वजह है कि एक्स-डेट वाले दिन इन स्टॉक्स में वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना रहती है।

आज की लिस्ट में Havells India और Tips Music जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जबकि Central Bank of India, DCM Shriram और Oberoi Realty जैसे स्टॉक्स भी डिविडेंड अपडेट्स के चलते फोकस में हैं। इसके अलावा Jonjua Overseas बोनस इश्यू और Galaxy Agrico Exports राइट्स इश्यू के चलते चर्चा में है।

कौन देर रहा सबसे ज्यादा डिविडेंड?

आज एक्स-डेट पर जाने वाली कंपनियों में Tips Music ने सबसे ज्यादा 5 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके बाद Havells India ने 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। वहीं DCM Shriram का डिविडेंड 3.6 रुपये प्रति शेयर है और Oberoi Realty 2 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे रही है। दूसरी तरफ Central Bank of India ने 0.20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है, जो इस लिस्ट में सबसे कम है।

कुल डिविडेंड कितना?

इन सभी कंपनियों को मिलाकर कुल इंटरिम डिविडेंड पेआउट 16.3 रुपये प्रति शेयर बनता है। हालांकि निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि डिविडेंड का लाभ वही निवेशक ले सकते हैं जिनका नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में शेयरहोल्डर के रूप में दर्ज हो। एक्स-डेट के बाद खरीदने वाले निवेशक उस डिविडेंड के लिए एलिजिबल नहीं होते।

आज Ex-Date पर जाने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट

Central Bank of India आज 0.20 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर है।

DCM Shriram Ltd 3.6 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा है।

Galaxy Agrico Exports Ltd के शेयर आज राइट्स इश्यू ऑफ इक्विटी शेयर्स के लिए एक्स-डेट पर हैं, यानी मौजूदा शेयरहोल्डर्स को डिस्काउंट पर अतिरिक्त शेयर खरीदने का अवसर मिलेगा।

Havells India Ltd आज 4 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा है।

Jonjua Overseas Ltd ने 5:40 के रेशियो में बोनस इश्यू घोषित किया है, यानी हर 40 शेयर पर 5 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और यह स्टॉक आज इसी कॉरपोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर है।

Oberoi Realty Ltd आज 2 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर है।

Suraj Ltd 1.4 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा है।

Tips Music Ltd आज 5 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर है।

बोनस और राइट्स इश्यू

Jonjua Overseas का 5:40 बोनस इश्यू इस लिस्ट का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एक्शन माना जा रहा है। बोनस इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में अतिरिक्त शेयर देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन आमतौर पर बोनस के बाद शेयर प्राइस में उसी अनुपात में एडजस्टमेंट होता है, इसलिए कुल निवेश वैल्यू तुरंत नहीं बदलती। हालांकि कई बार बोनस इश्यू के चलते स्टॉक में ट्रेडिंग इंटरेस्ट और लिक्विडिटी बढ़ सकती है।

Galaxy Agrico Exports का राइट्स इश्यू भी अहम है। राइट्स इश्यू का मतलब है कि कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को तय कीमत पर अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार देती है, जो अक्सर बाजार भाव से कम होती है। यह कंपनियों के लिए कैपिटल जुटाने का तरीका होता है। निवेशकों के लिए इसमें अवसर भी हो सकता है, लेकिन राइट्स इश्यू की शर्तें, प्राइस और कंपनी की फंडिंग जरूरत को समझना जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article