Budget Day 2026 पर ET NOW की मेगा कवरेज, एक्सपर्ट एनालिसिस से लेकर सेक्टर-वाइज मिलेगी पूरी जानकारी
- Edited by: आलोक कुमार
- Updated Jan 31, 2026, 08:06 PM IST
ET NOW रविवार, 1 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से बजट डे की व्यापक लाइव कवरेज लेकर आएगा। इस कवरेज में केंद्रीय बजट का पूरा जानकारी, जरूरी आंकड़े, और सुबह 11:00 बजे वित्त मंत्री का बजट भाषण लाइव दिखाया जाएगा।
ET NOW पर देखें बजट
मुंबई: भारत का अग्रणी बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म ET NOW, केंद्रीय बजट 2026 पर दर्शकों को वॉल-टू-वॉल (सटीक और विस्तृत) कवरेज देने के लिए पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि कल यानी रविवार को आम बजट पेश किया जाएगा। इस खास कवरेज में तेज इनसाइट्स, रियल-टाइम एनालिसिस और एक्सपर्ट व्यूज के जरिए यह बताया जाएगा कि यूनियन बजट 2026 का असर देश की अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार, विभिन्न उद्योगों और आम परिवारों पर क्या पड़ेगा?
ET NOW रविवार, 1 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से बजट डे की व्यापक लाइव कवरेज लेकर आएगा। इस कवरेज में केंद्रीय बजट का पूरा जानकारी, जरूरी आंकड़े, और सुबह 11:00 बजे वित्त मंत्री का बजट भाषण लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद मुख्य घोषणाओं, नीतिगत फैसलों और वित्तीय प्राथमिकताओं का गहन विश्लेषण और घोषणाएं के क्या असर होंगो, इसको डिकोडिंग की जाएगी।
ET NOW और ET NOW स्वदेश का बजट 2026 कवरेज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रेजेंटेड है, SBI लाइफ इंश्योरेंस इसके सह-प्रस्तुतकर्ता हैं। बजट कवरेज किया सेल्टोस द्वारा को-पावर्ड हैं, जबकि डेलॉइट नॉलेज पार्टनर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एक्सचेंज पार्टनर है। ET NOW थिंक टैंक को भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री स्वामीनाथन अय्यर लीड कर रहे हैं, जिन्होंने 1969 से अब तक 50 से ज्यादा केंद्रीय बजट कवर किए हैं। वह दर्शकों को बेमतलब की बातों से इतर उन नंबरों, नीतियों और जोखिमों को समझने में मदद करेंगे जो सच में मायने रखते हैं। उनका फाइनेंशियल माइक्रोस्कोप छोटी-छोटी बातों में छिपी अहम चीजों को सामने लाएगा। थिंक टैंक पैनल में रोहिंगटन सिधवा, पार्टनर -डेलॉइट; जॉर्ज जोसेफ, ASK इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स; आर गोपालन, पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव, दिनेश कुमार खारा, SBI के पूर्व चेयरमैन और अभिषेक पारेख, वारी एनर्जीज जैसे दूसरे बड़े नाम भी शामिल हैं।
ET NOW की बजट एडिटर राधिका गुप्ता, जो एडलवाइस म्यूचुअल फंड की MD और CEO हैं, 1 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से ET NOW प्रोग्रामिंग में शामिल होंगी। वह प्रोग्रामिंग में अलग-अलग नजरिए लाने में मदद करेंगी और नंबर मार्केट में आने से पहले बजट की पूरी पृष्ठभूमि पेश करेंगी।
मार्केट पर्सपेक्टिव को हाइलाइट करने के लिए ET NOW पर दिग्गज बाजार विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। इनमें नीलेश शाह (Envision Capital), ए. बालासुब्रमण्यम (ABSL AMC), विजय केडिया (निजी निवेशक), पोरिंजू वेलियथ (Equity Intelligence), सुनील सिंघानिया (Abakkus Asset Manager), नीलेश शाह (Kotak MF), सौरभ मुखर्जी (Marcellus Investment Managers), मधुसूदन केला (मार्केट वेटरन), टिमोथी मो (Goldman Sachs), मार्क मोबियस (Mobius Emerging Opportunities Fund), जोनाथन गार्नर (Morgan Stanley) सहित कई अन्य नामचीन एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।
कॉरपोरेट सेक्टर की बड़े नाम बजट घोषणाओं का उनके-अपने सेक्टरों और समग्र कॉर्पोरेट सेंटिमेंट पर पड़ने वाले असर को डिकोड करेंगे। इनमें शामिल होंगे-राजीव मेमानी (अध्यक्ष, CII), आर. मुकुंदन (प्रेसिडेंट-डिजिग्नेट, CII), पिरोज खंबाटा (चेयरमैन, CII नेशनल कमेटी ऑन टैक्सेशन), अनंत गोयनका (अध्यक्ष, FICCI एवं वाइस चेयरमैन, RPG ग्रुप), संदीप सोमानी (पूर्व अध्यक्ष, FICCI एवं CMD, सोमानी इम्प्रेसा ग्रुप), नैना लाल किदवई (पूर्व अध्यक्ष, FICCI एवं चेयरपर्सन, रोथ्सचाइल्ड एंड कंपनी इंडिया) समेत कई अन्य दिग्गज उद्योग जगत के नेता, जो अपने विचार साझा करेंगे।
वहीं, ‘द मनी शो-पर्सनल फाइनेंस स्पेशल’ में यह समझाया जाएगा कि केंद्रीय बजट अलग-अलग आय वर्ग के लोगों की जेब पर क्या असर डालता है। इस खास पैनल में धीरेंद्र कुमार (वैल्यू रिसर्च), विशाल कपूर (बंधन एएमसी) और तरुण गर्ग (डेलॉयट) सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
रात 9 बजे प्रसारित होने वाला खास कार्यक्रम - ‘द बजट एंड यू’ में समाज के विभिन्न वर्गों-कर्मचारी, युवा, वरिष्ठ नागरिक और गृहिणियां शामिल होंगी, जो बजट पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करेंगी और बताएंगी कि यह बजट उनके घर-परिवार और रोजमर्रा की जिदगी को कैसे प्रभावित करेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।