PF Interest Rates: ईपीएफओ ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर तय की। गिरते बाजार और बॉन्ड यील्ड के बीच EPFO दर को 8.25% पर बनाए रखा। रिटायरमेंट फंड निकाय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था EPFO सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) तय करने के लिए बैठक की, इसमें यह फैसला लिया गया। रिटायरमेंट फंड निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर शुक्रवार को बरकरार रखी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी 2024 में EPF पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था।
EPFO ने मार्च 2022 में अपने 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ला दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी। 2020-21 के लिए EPF पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दर थी। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब EPF ब्याज दर आठ प्रतिशत थी। पिछले 8 सालों में ईपीएफ ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2016-17 में यह दर 8.65 फीसदी थी 2023-24 में सरकार ने ब्याज दरें 8.25 फीसदी तय की। पिछले 8 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है।
- वित्त वर्ष 2016-17 में 8.65 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2019-20 में 8.50 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2021-22 में 8.10 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2023-24 में 8.25 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2024-25 में 8.25 प्रतिशत
एक सूत्र ने बताया कि EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुक्रवार को अपनी बैठक में 2024-25 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए EPF जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर का फैसला CBT ने मार्च 2021 में किया था।
CBT के फैसले के बाद 2024-25 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। सरकार के अनुमोदन के बाद 2024-25 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। EPFO वित्त मंत्रालय के जरिये सरकार द्वारा अनुमोदन के बाद ही ब्याज दर प्रदान करता है।
क्या होता है EPF
ईपीएफ यानी Employee Provident Fund एक सरकारी स्कीम है जो कर्मचारियों को भविष्य के लिए बचत करने में मदद करती है। इसके तहत कर्मचारी अपनी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफओ में जमा करते हैं।
