बिजनेस

Twitter पर अजब मस्क ने लगाई गजब की लिमिट, यूजर रह जाएंगे हैरान, जानिए क्या हुआ

Twitter Sets New Limit: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर वेरिफाइड अकाउंट डेली 6,000 पोस्ट तक पढ़ पाएंगे, जबकि अनवेरिफाइड अकाउंट डेली 600 पोस्ट पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए वेरिफाइड अकाउंट डेली 300 पोस्ट पढ़ सकते हैं।

Image

ट्विटर पर नई लिमिट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्वीटर पर आ गई नई लिमिट
  • वेरिफाइड और अनवेरिफाइड अकाउंट के लिए अलग-अलग लिमिट
  • ट्वीट देखने के लिए अकाउंट होना जरूरी

Twitter Sets New Limit: ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शनिवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने 'टेंपरेरी लिमिट्स' लागू कर दी हैं। ये फैसला यूजर्स की तरफ से आउटेज (बार-बार फेलियर) की शिकायत के बीच लिया गया है। यूजर्स को अपनी टाइमलाइन पर Cannot Retrieve Tweets और Rate Limit Exceeded एरर मैसेज दिखे हैं।

मस्क ने शनिवार को अपने ट्वीट कर कहा कि डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम में गड़बड़ी बहुत अधिक होने के चलते इस दिक्कत को दूर करने के लिए कुछ अस्थायी सीमाएं (टेंपरेरी लिमिट्स) लागू की हैं, जिनके तहत यूजर्स एक दिन में लिमिटेड ट्वीट्स ही देख पाएंगे।

कितने पोस्ट देख पाएंगे यूजर्स

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर वेरिफाइड अकाउंट डेली 6,000 पोस्ट तक पढ़ पाएंगे, जबकि अनवेरिफाइड अकाउंट डेली 600 पोस्ट पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए वेरिफाइड अकाउंट डेली 300 पोस्ट पढ़ सकते हैं।

अल-जज़ीरा के अनुसार मस्क ने बाद में वेरिफाइड यूजर्स के लिए टेंपरेरी ट्वीट पढ़ने की सीमा को डेली 10,000 पोस्ट, अनवेरिफाइड यूजर्स के लिए डेली 1,000 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड यूजर्स के लिए डेली 500 पोस्ट तक बढ़ा दिया।

twitter new limit

एलन मस्क ने ट्वीटर पर लगाई नई लिमिट

ट्विटर में आई थी गड़बड़

ऑनलाइन सर्विस गड़बड़ियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, कल रात ट्विटर में फिर से दिक्कतें आईं और इस मामले में लगभग 500 शिकायतें दर्ज की गईं। लेटेस्ट आउटेज से पहले मार्च में ट्विटर पर एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी, तब यूजर्स ट्विटर पर लॉग इन तक नहीं कर पा रहे थे।

इस सोशल मीडिया साइट पर फरवरी की शुरुआत में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई थी।

इसलिए ट्विटर पर अकाउंट होना जरूरी

अब ट्वीट देखने के लिए यूजर्स का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट होना जरूरी होगा। शुक्रवार को मस्क ने इस कदम को "टेंपरेरी इमरजेंसी मीजर" (अस्थायी आपातकालीन उपाय) कहा था। पिछले साल नवंबर में मस्क के कंपनी को खरीदने और अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने के बाद से माइक्रोब्लॉगिंग साइट में बार-बार दिक्कतें आई हैं। इसने अपने लगभग 7,500 कर्मचारियों में से 50% से अधिक को हटा दिया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article