बिजनेस

भारत में एलन मस्क का नया प्लान, स्टोरेज फैक्ट्री लगाएगी टेस्ला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 22, 2023, 08:39 AM IST

Tesla Proposes Battery storage factory in India: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने भारत में बिजनेस करने की तैयारी कर ली है। मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में बैटरी स्टोरेज सिस्टम बेचने और बनाने का प्लान बना लिया है।

Image

Tesla के जरिए भारत के मार्केट में मस्क एंट्री चाहते हैं।

Photo : Times Now Digital

Tesla Proposes Battery storage factory in India: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने भारत में बिजनेस करने की तैयारी कर ली है। मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में बैटरी स्टोरेज सिस्टम बेचने और बनाने का प्लान बना लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने बैटरी स्टोरेज फैक्ट्री निर्माण करने के लिए भारत के अधिकारियों को एक प्रस्ताव सौंपा है। जिसमें उन्होंने सब्सिडी की मांग भी की गई है। एलन मस्क बीते कुछ साल से अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी Tesla के जरिए भारत के मार्केट में एंट्री चाहते हैं।

पावरवॉल पर हो रही बातचीत

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक Tesla कई हफ्तों से भारत में करीब 24,000 डॉलर (19,87,232 रुपये) की कीमत वाली कार बनाने के लिए एक नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) फैक्ट्री स्थापित करने के बारे में बातचीत कर रही है। हाल के दिनों में Tesla के अधिकारियों ने भारत सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की हैं। इस दौरान टेस्ला ने अपने "पावरवॉल" के साथ देश की बैटरी स्टोरेज कैपिसिटी का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा।

क्या है पावरवॉल?

पावरवॉल एक ऐसी प्रणाली है, जो रात में या आउटेज के दौरान इस्तेमाल के लिए सोलर पैनल या ग्रिड से पावर स्टोर कर सकती है। टेस्ला की पावरवॉल लगभग एक मीटर ऊंची एक सॉफ्ट यूनिट है जिसे गैरेज में या घर के बाहर लटकाने के लिए डिजाइन किया गया है। साल 2015 में एलन मस्क के साथ टेस्ला के कैलिफोर्निया कैंपस की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सिस्टम की समीक्षा भी की थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article