बिजनेस

Dunzo कर्मचारियो को रोकी गई सैलरी पर देगी 12 फीसदी ब्याज, इस महीने में मिलेगा पैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 10:39 AM IST

Dunzo Startup: डंजो (Dunzo) के कर्मचारियों जून महीने से रोकी गई सैलरी को 12% सालाना के ब्याज के साथ लौटा जाएगा। नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों से वादा करते हुआ इस बात का ऐलान किया है।

Image

डुंजो

Photo : iStock

Dunzo Startup: डंजो (Dunzo) के कर्मचारियों जून महीने से रोकी गई सैलरी को 12% सालाना के ब्याज के साथ लौटा जाएगा। नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों से वादा करते हुआ इस बात का ऐलान किया है। मंनीकंट्रोल के मुताबिक स्टार्टअप ने उन्हें भरोसा दिया कि वह 4 सितंबर तक अपने सभी बकाया चुकाने की राह पर है।

जून से कर्मचारियों के सैलरी 75,000 रुपये मंथली

डंजो ने इसके पहले कहा था वह इस समय में कैश की कमी की समस्या से जूझ रही है। कंपनी ने 3 जुलाई को एक मीटिंग में कर्मचारियों को एक मीटिंग में कहा था कि इसलिए उसने करीब 500 कर्मचारियों की सैलरी रोक दी और जून से कर्मचारियों के सैलरी की अधिकतम सीमा 75,000 रुपये प्रति माह कर दी है, भले ही उनका सैलरी पैकेज कुछ भी हो।

इसके पहले 20 जुलाई की दी थी समयसीमा

Dunzo ने इससे पहले अपने सभी बकाया को चुकाने के लिए 20 जुलाई की समयसीमा दी था, लेकिन अब उसने एक ईमेल भेजकर समय सीमा को 4 सितंबर तक बढ़ा दिया गया।

अंग्रेजी वेबसाइट मनीकंट्रोल के मुताबिक डंजो की पेरोल टीम ने 27 जुलाई को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, "“आपके धैर्य और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। हम इससे (वेतन में देरी) होने वाली असुविधा को समझते हैं और यह बताना चाहते हैं कि हम इस देरी के बदले संभावित सहायता मुहैया कराएंगे।" टाइम्स नाउनवभारत इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article