बिजनेस

Elon Musk: ट्रम्प के सलाहकार एलन मस्क का बड़ा बयान, 'US-यूरोप के बीच होगा जीरो-टैरिफ कारोबार', फ्री-ट्रेड पॉलिसी के पक्ष में हैं Tesla CEO

Elon Musk, Tariffs War, Trade War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रमुख सलाहकार और टेक अरबपति एलन मस्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोप के बीच "जीरो टैरिफ स्थिति" होगी। उनका यह बयान ट्रम्प की इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू की गई आक्रामक टैरिफ स्ट्रेटेजी के बिल्कुल विपरीत है।

Image

एलन मस्क का बड़ा बयान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क का बड़ा बयान
  • यूएस-यूरोप में होगी जीरो टैरिफ सिचुएशन
  • फ्री-ट्रेड पॉलिसी के पक्ष में मस्क

Elon Musk, Tariffs War, Trade War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रमुख सलाहकार और टेक अरबपति एलन मस्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोप के बीच "जीरो टैरिफ स्थिति" होगी। उनका यह बयान ट्रम्प की इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू की गई आक्रामक टैरिफ स्ट्रेटेजी के बिल्कुल विपरीत है। इटली के उप प्रधान मंत्री माटेओ साल्विनी द्वारा आयोजित द लीग कांग्रेस को वर्चुअली संबोधित करते हुए मस्क ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस बात पर सहमति होगी कि यूरोप और अमेरिका दोनों को आदर्श रूप से जीरो टैरिफ की ओर बढ़ना चाहिए, जिससे यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच प्रभावी रूप से एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बन सके।

ये भी पढ़ें -

डोनाल्ड ट्रम्प को दी सलाह

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने कहा कि क्रॉस-अटलांटिक लेबर मोबिलिटी को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग यूरोप में काम करना चाहते हैं या अमेरिका में काम करना चाहते हैं, तो मेरे विचार से उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। निश्चित रूप से राष्ट्रपति को मेरी यही सलाह रही है।

यूरोप पर 20 फीसदी इम्पोर्ट टैरिफ

मस्क का यह बयान राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा अमेरिका के कुछ सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर ट्रेड टैरिफ लगाने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें यूरोपीयन यूनियन के आयात पर 20% शुल्क भी शामिल है। इस ऐलान ने ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट को हिलाकर रख दिया, जो COVID-19 महामारी के शुरुआती महीनों के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है।

यूरोप करेगा पलटवार

यूरोपीयन कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि यूरोप जवाब देने के लिए तैयार है। हम हमेशा अपने हितों और मूल्यों की रक्षा करेंगे। हम बातचीत के लिए भी तैयार हैं। और टकराव से बातचीत की ओर जाने के लिए भी तैयार हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article