बिजनेस

अप्रैल में 1.29 करोड़ यात्रियों ने किया हवाई सफर, ऑन-टाइम प्रदर्शन में अकासा टॉप पर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 19, 2023, 05:00 PM IST

Domestic airlines Passengers: अप्रैल में ऑन-टाइम प्रदर्शन ( ओटीपी ) के मामले में , अकासा एयर 94 फीसदी के साथ टॉप पर रही, इसके बाद एयर इंडिया (91.1 फीसदी) और इंडिगो (89.6 फीसदी) रही।

Image

घरेलू एयरलाइंस

Photo : iStock

Domestic airlines Passengers: घरेलू एयरलाइंस के जरिए अप्रैल में 1.29 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सालभर पहले की अवधि की तुलना में इसमें 22 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि, घरेलू हवाई यातायात संख्या पिछले महीने 128.88 लाख थी जो मार्च में दर्ज 128.93 लाख की तुलना में मामूली कमी थी।

वहीं अप्रैल 2022 में, एयरलाइनों द्वारा ले जाने वाले यात्रियों की संख्या 105.47 लाख थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( डीजीसीए ) ने शुक्रवार को कहा कि, "जनवरी-अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाने वाले यात्री पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 352.70 लाख की तुलना में 503.93 लाख थे, जिससे 42.88 फीसदी की वार्षिक वृद्धि और 22.20 फीसदी की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।"

ऑन-टाइम प्रदर्शन में अकासा टॉप पर

अप्रैल में ऑन-टाइम प्रदर्शन ( ओटीपी ) के मामले में , अकासा एयर 94 फीसदी के साथ टॉप पर रही, इसके बाद एयर इंडिया (91.1 फीसदी) और इंडिगो (89.6 फीसदी) रही। गो फर्स्ट, जिसने 3 मई से उड़ानें निलंबित कर दी हैं, अप्रैल में सबसे कम ओटीपी 41.7 फीसदी था। विस्तारा का ओटीपी 86.5 फीसदी था, इसके बाद एयरएशिया इंडिया (82.9 फीसदी), स्पाइसजेट (69.2 फीसदी) और एलायंस एयर (67.9 फीसदी) थे।

घरेलू बाजार में बड़ी हिस्सेदारी

अप्रैल में, इंडिगो की घरेलू बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने के 56.8 फीसदी से बढ़कर 57.5 फीसदी हो गई। अप्रैल में एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी मार्च में 8.8 फीसदी से घटकर 8.6 फीसदी रह गई, जबकि इसी अवधि के दौरान विस्तारा की बाजार हिस्सेदारी 8.9 फीसदी से गिरकर 8.7 फीसदी हो गई।आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में एयरएशिया इंडिया (अब एआईएक्स कनेक्ट) की बाजार हिस्सेदारी 7.6 फीसदी पर अपरिवर्तित रही। स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी मार्च के 6.4 फीसदी से घटकर अप्रैल में 5.8 फीसदी रह गई, जबकि गो फर्स्ट की हिस्सेदारी 6.9 फीसदी से घटकर 6.4 फीसदी रह गई। पिछले महीने अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी मार्च के 3.3 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो गई।अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों की समग्र रद्दीकरण दर अप्रैल में 0.47 फीसदी थी, जिसमें एलायंस एयर की उच्चतम रद्दीकरण दर 7.55 फीसदी थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article