Top-10 Largest Factories in the world: ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में, वैश्विक कंपनियां एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के जरिये दुनियाभर में अपने उत्पाद को बेचती है। इनमें सबसे आगे ऑटो कंपनियां है। ये कंपनियां किसी एक देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाकर दुनियाभर के बााजर में कारोबार करती हैं। इंडस्ट्री 4.0, ऑटोमेशन और बड़े पैमाने पर उत्पादन के बीच कई कंपनियों ने ऐसी विशालकाय फैक्ट्रियां बनाई हैं, जो उत्पादन क्षमता से इंसानी कल्पना को भी पार कर जाती हैं।
ये फैक्ट्रियां सिर्फ विशाल नहीं, बल्कि देशों की अर्थव्यवस्था और वैश्विक सप्लाई चेन की रीढ़ हैं। ये फैक्ट्रियां सिर्फ बड़ी बिल्डिंग्स नहीं हैं बलिक आधुनिक इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मानव कौशल का मिश्रण हैं। चाहे एयरोस्पेस हो, इलेक्ट्रॉनिक्स हो, EVs हों या सेमीकंडक्टर्स, ये मेगा-फैक्ट्रियां दुनिया की सप्लाई चेन को चलाए रखने में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। आइए जानते हैं, दुनिया की 10 सबसे बड़ी फैक्ट्रियों के बारे में।
| रैंक | फैक्ट्री | कंपनी / लोकेशन | विवरण |
| 1 | Wolfsburg Plant | वोक्सवैगन, जर्मनी | लगभग 70 मिलियन स्क्वेयर फीट में फैली; VW की सबसे बड़ी फैक्ट्री, सालाना लाखों कारों का उत्पादन। |
| 2 | Ulsan Factory | हुंडई, दक्षिण कोरिया | दुनिया की सबसे बड़ी उत्पादन-क्षमता वाली कार फैक्ट्री; सालाना 1.5 मिलियन+ वाहनों की क्षमता। |
| 3 | Gigafactory (Nevada) | टेस्ला, अमेरिका | इलेक्ट्रिक बैटरियों और EV पार्ट्स का विशाल उत्पादन केंद्र। |
| 4 | Everett Factory | बोइंग, अमेरिका | वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में से एक; 747, 777, 787 जैसे बड़े एयरक्राफ्ट बनाती है। |
| 5 | Shanghai Gigafactory | टेस्ला, चीन | चीनी EV बाजार के लिए महत्वपूर्ण; Tesla Model 3 और Model Y का निर्माण। |
| 6 | Longhua Plant | फॉक्सकॉन, चीन | इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली हब; Apple iPhones जैसे उपकरणों की असेंबली। |
| 7 | Hwaseong Plant | किआ, दक्षिण कोरिया | आधुनिक टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन के साथ बड़े पैमाने पर कारों का उत्पादन। |
| 8 | Smyrna Plant | निसान, अमेरिका | निसान के प्रमुख मॉडलों का उत्पादन; उत्तर अमेरिकी बाजार के लिए महत्वपूर्ण। |
| 9 | Toyota Georgetown Plant | टोयोटा, अमेरिका | टोयोटा की प्रमुख फैक्ट्री; लक्ज़री और मुख्यधारा दोनों मॉडल बनाती है। |
| 10 | Okazaki Plant | मित्सुबिशी, जापान | घरेलू जापानी बाजार के लिए महत्वपूर्ण; उत्पादन के साथ नवाचार पर ध्यान। |
