बिजनेस

DLF Share Price: 16 सालों के हाई पर पहुंचा DLF का शेयर, एक साल में दिया 162 फीसदी रिटर्न

DLF Share Price: डीएलएफ एक लार्ज कैप कंपनी है। बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार डीएलएफ की मार्केट कैपिटल 2.35 लाख करोड़ रु है। इसके शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 162 फीसदी रिटर्न दिया है।

Image

डीएलएफ के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • DLF ने दिया एक साल में 162% रिटर्न
  • 16 सालों के हाई पर पहुंचा शेयर
  • सब्सिडियरी कंपनी ने जुटाए 600 करोड़ रु

DLF Share Price: डीएलएफ रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज और लिस्टेड कंपनी है। सोमवार 1 अप्रैल को बीएसई पर कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी दिख रही है। आज आई तेजी के बीच डीएलएफ का शेयर 16 सालों के हाई लेवल पर पहुंच गया है। करीब 2 बजे डीएलएफ के शेयरों में 49.70 रु या 5.53 फीसदी की तेजी के साथ 948 रु पर कारोबार हो रहा है। 2 बजे तक के कारोबार में ये 967 रु तक ऊपर गया है, जो इसके पिछले करीब 16 सालों का सबसे हाई लेवल है। 2008 में डीएलएफ का शेयर 1000 रु के ऊपर गया था। तब ये 1196.05 रु तक ऊपर गया था। उसके बाद शेयर कभी भी उस रेट के आस-पास भी नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें -

एक साल में दिया 162 फीसदी रिटर्न

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीएलएफ एक लार्ज कैप कंपनी है। बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार डीएलएफ की मार्केट कैपिटल 2.35 लाख करोड़ रु है। इसके शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 162 फीसदी रिटर्न दिया है।

डीएलएफ ने जुटाए 600 करोड़ रु

डीएलएफ की सब्सिडियरी कंपनी ने डिबेंचर जारी करके 600 करोड़ रु जुटाए हैं। डीएलएफ ने बताया कि कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड ने यह फंड जुटाया है। ये पैसा 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले 60,000 नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर के जरिए जुटाए हैं।

शेयर में जोरदार तेजी बरकरार

  • डीएलएफ के शेयर ने बीते 5 सत्रों में 10.35 फीसदी फायदा कराया है
  • एक महीने में ये शेयर 4.2 फीसदी उछला है
  • 6 महीनों ने शेयर में 75.8 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 31 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article