SBI Share Price Target: बीते दो महीनों में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के शेयर ने 16 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न आपको एसबीआई की एफडी पर करीब 2 सालों में मिलेगा। 1 अप्रैल को करीब सवा 1 बजे बीएसई पर बैंक का शेयर 752.60 रु पर है। मौजूदा स्तर से बैंक के शेयर के ऊपर जाने की उम्मीद है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने एसबीआई के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है एसबीआई के लिए टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का प्राइस टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने एसबीआई के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए BUY रेटिंग बरकार रखी है। बात करें टार्गेट की तो उन्होंने एसबीआई के लिए 799 का टार्गेट प्राइस दिया है, जो कि इस समय 752.60 रु पर है।
इतना रखें स्टॉप-लॉस
आदित्य अरोड़ा ने एसबीआई के शेयर के लिए 728 रु का स्टॉप-लॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये 728 रु तक गिरता है तो फिर निवेशकों को इस स्तर पर घाटा उठाते हुए शेयर बेचकर निकल जाना चाहिए।
2024 में दिया है 17.4 फीसदी रिटर्न
- 2024 में अब तक एसबीआई के शेयर ने 17.4 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में ये 25 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये शेयर 2.05 फीसदी कमजोर हुआ है
- इसके एक साल का रिटर्न 43 फीसदी है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को एक शेयर बाजार एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
