बिजनेस

PFC, AK कैपिटल, Nile समेत कई स्टॉक्स अगले हफ्ते होंगे Ex-Dividend; पूरी लिस्ट देखें

अगर आप डिविडेंड कमाने वाले निवेशक हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए काफी अहम साबित हो सकता है। PFC, AK कैपिटल, Nile जैसी कई कंपनियां अगले हफ्ते ex-dividend फेज में जा रही हैं। इस दौरान कुछ कंपनियां भारी-भरकम डिविडेंड दे रही हैं, जिससे निवेशकों के लिए कमाई का मौका और बड़ा हो जाता है।

Dividend

अगला कारोबारी हफ्ता (24 से 28 नवंबर) उन निवेशकों के लिए काफी खास है जो नियमित डिविडेंड कमाई को अहमियत देते हैं। इस दौरान कई बड़ी और प्रमुख कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने वाली हैं। BSE के ताज़ा अपडेट के अनुसार, ये सभी कंपनियां अगले हफ्ते ex-dividend फेज में जा रही हैं। इनमें सरकारी कंपनी Power Finance Corporation (PFC) और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की AK Capital Services जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

कौन सी कंपनी दे रही है सबसे बड़ा डिविडेंड?

इस बार सबसे आकर्षक डिविडेंड Ingersoll-Rand (India) की ओर से आ रहा है, जिसने 55 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसका रिकॉर्ड डेट 25 नवंबर तय किया गया है।

इसके अलावा, AK Capital Services ने भी निवेशकों को खुश करते हुए 16 रुपये प्रति शेयर का मजबूत डिविडेंड घोषित किया है। इसका रिकॉर्ड डेट 27 नवंबर है। इन कंपनियों के डिविडेंड उन निवेशकों के लिए शानदार मौका हैं जो सुरक्षित बिजनेस मॉडल और लगातार कैश फ्लो वाली कंपनियों में निवेश करते हैं।

अगले हफ्ते ex-dividend होने वाली कंपनियां

अगले हफ्ते कई कंपनियां ex-dividend होने जा रही हैं, और हर कंपनी की रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड अमाउंट पहले से तय है। सबसे पहले बात करें Ingersoll-Rand (India) की, जो 25 नवंबर 2025 को ex-dividend होगी और अपने निवेशकों को 55 रुपये प्रति शेयर का शानदार फाइनल डिविडेंड देगी। इसके बाद Power Finance Corporation (PFC) भी 26 नवंबर को ex-dividend होगी, जहां कंपनी प्रति शेयर 4 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

उसी दिन Shyamkamal Investments भी ex-dividend फेज में जाएगी, हालांकि यह सिर्फ 10 पैसे प्रति शेयर का छोटा डिविडेंड दे रही है।

इसके बाद 27 नवंबर को AK Capital Services ex-dividend होगी और यह निवेशकों को 16 रुपये प्रति शेयर का मजबूत payout दे रही है, जो इस हफ्ते की बड़ी घोषणाओं में से एक है। वहीं 28 नवंबर को तीन कंपनियां ex-dividend स्टेज में प्रवेश करेंगी—Aryavan Enterprise, Meera Industries और Nile Ltd। इनमें Aryavan और Meera Industries, दोनों 0.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही हैं, जबकि Nile Ltd इससे ज्यादा, 5 रुपये प्रति शेयर का भुगतान कर रही है।

Ex-Dividend Date क्या होती है और क्यों जरूरी है?

कई नए निवेशकों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि आखिर डिविडेंड का हकदार कौन होता है? असल में, ex-dividend date वह तारीख होती है जिसके बाद खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड नहीं मिलता। अगर आप ex-date वाले दिन या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको कंपनी द्वारा घोषित डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। डिविडेंड पाने के लिए आपको ex-dividend date से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदना होता है, ताकि आपका नाम कंपनी के रिकॉर्ड में शामिल हो सके। तभी आप डिविडेंड के अधिकार प्राप्त करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article