बिजनेस

Dividend Stocks: 17 शेयरों में मिल रहा ₹46.75 का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड इनकम पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद अहम है। 29 और 30 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट वाले 17 शेयरों में कुल मिलाकर ₹46.75 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया गया है। इसमें IT, FMCG, मेटल, ऑटो कंपोनेंट्स, NBFC और फार्मा सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।

Dividends Stocks

डिविडेंड का मौका

Dividend Stocks: शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच डिविडेंड इनकम पर फोकस करने वाले निवेशकों के लिए अगले दो दिन बेहद अहम हैं। 29 और 30 जनवरी 2026 को कई दिग्गज और मिडकैप कंपनियों की रिकॉर्ड डेट तय है, जो इंटरिम डिविडेंड या कॉरपोरेट एक्शन का ऐलान कर चुकी हैं। इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज, मेटल्स, IT, ऑटो कंपोनेंट्स, NBFC और FMCG जैसे सेक्टर्स की कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में रिकॉर्ड डेट से पहले इन शेयरों में स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है।

डिविडेंड घोषित करने वाली कंपनियां आमतौर पर मजबूत कैश फ्लो और बैलेंस शीट का संकेत देती हैं। हालांकि, रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर में डिविडेंड एडजस्टमेंट देखने को मिलता है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और लॉन्ग टर्म इनकम निवेशकों को अपनी रणनीति साफ रखनी होगी। अगले दो सत्रों में इन शेयरों में वॉल्यूम और प्राइस एक्शन दोनों पर नजर जरूरी है।

29 जनवरी को रिकॉर्ड डेट वाले डिविडेंड स्टॉक्स

29 जनवरी को जिन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है, उनमें Orient Electric ने 0.75 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। मेटल सेक्टर की प्रमुख कंपनी Jindal Stainless ने 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इंडस्ट्रियल गियर निर्माता Shanthi Gears ने 3 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

IT सेक्टर से Zensar Technologies ने 2.40 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। ऑटो स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन में मजबूत मौजूदगी रखने वाली India Motor Parts and Accessories ने 10 रुपये प्रति शेयर का आकर्षक इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं NBFC स्पेस की IIFL Finance ने 4 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया है।

30 जनवरी को रिकॉर्ड डेट वाले शेयर

30 जनवरी को डिविडेंड और कॉरपोरेट एक्शन की लिस्ट और लंबी हो जाती है। ऑटो कंपोनेंट स्पेस की Sona BLW Precision Forgings ने 1.60 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इंजीनियरिंग सेक्टर की Kirloskar Pneumatic ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनी Matrimony.com डिविडेंड की जगह बायबैक के चलते फोकस में रहेगी। FMCG दिग्गज Godrej Consumer Products ने 5 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। IT सेक्टर की Coforge ने 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है।

इसके अलावा Gandhar Oil Refinery, Siemens Energy India, Computer Age Management Services, Innova Captab, Advani Hotels & Resorts और Mastek ने भी इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिनकी रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी तय है।

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनडिविडेंड (₹/शेयर)एक्स-डेटरिकॉर्ड डेट
Orient ElectricInterim Dividend0.7529 जनवरी 202629 जनवरी 2026
Jindal StainlessInterim Dividend1.0029 जनवरी 202629 जनवरी 2026
Shanthi GearsInterim Dividend3.0029 जनवरी 202629 जनवरी 2026
Zensar TechnologiesInterim Dividend2.4029 जनवरी 202629 जनवरी 2026
India Motor Parts and AccessoriesInterim Dividend10.0029 जनवरी 202629 जनवरी 2026
IIFL FinanceInterim Dividend4.0029 जनवरी 202629 जनवरी 2026
Sona BLW Precision ForgingsInterim Dividend1.6030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Kirloskar PneumaticInterim Dividend3.5030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Matrimony.comBuyback30 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Godrej Consumer ProductsInterim Dividend5.0030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
CoforgeInterim Dividend4.0030 जनवरी 202631 जनवरी 2026
Gandhar Oil RefineryInterim Dividend0.7530 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Siemens Energy IndiaDividend4.0030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Computer Age Management ServicesInterim Dividend3.5030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Innova CaptabInterim Dividend2.0030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
Advani Hotels & ResortsInterim Dividend1.0030 जनवरी 202630 जनवरी 2026
MastekInterim Dividend8.0030 जनवरी 202630 जनवरी 2026

क्या होती है रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि उसके रजिस्टर में दर्ज कौन-कौन से निवेशक डिविडेंड, बोनस या अन्य कॉरपोरेट एक्शन के हकदार हैं, जबकि एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिस दिन से शेयर बिना डिविडेंड अधिकार के ट्रेड करने लगता है। आमतौर पर एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट से एक ट्रेडिंग दिन पहले होती है। डिविडेंड पाने के लिए निवेशक को एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है, क्योंकि भारतीय शेयर बाजार में सेटलमेंट T+1 आधार पर होता है। एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता, जबकि एक्स-डेट से पहले खरीदे गए शेयर ही रिकॉर्ड डेट तक डीमैट खाते में क्रेडिट होकर निवेशक को डिविडेंड के योग्य बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article