बिजनेस

Dividend-Bonus Alert: रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे ये तीन स्टॉक्स, निवेशकों के लिए आज आखिरी मौका​​

शेयर बाजार में आज कॉरपोरेट एक्शन का दिन है। बोनस इश्यू, डिविडेंड और शेयर बायबैक से जुड़े ऐलानों के चलते Prakash Pipes, Nectar Lifesciences और GRM Overseas के शेयर आज रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। इन स्टॉक्स में हो रहे इस एक्शन का फायदा उठाने के लिए यह निवेशकों के लिए आखिरी मौका है।

Image

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज आखिरी मौका (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Corporate Action Today : बुधवार के कारोबारी सत्र में कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं, क्योंकि आज बोनस इश्यू, डिविडेंड और शेयर बायबैक से जुड़ी अहम कॉरपोरेट एक्शन की आखिरी तारीख है। इसका मतलब है कि आज या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इन घोषित लाभों के हकदार नहीं होंगे। इन शेयरों में Prakash Pipes, Nectar Lifesciences और GRM Overseas शामिल हैं।

नेक्टर लाइफसाइंस में शेयर बायबैक

Nectar Lifesciences के शेयर आज Ex-Buyback ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने इक्विटी शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है, जिससे शेयर में ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ सकती है। आमतौर पर बायबैक से शेयर की सप्लाई घटती है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है।

GRM ओवरसीज में मिल रहा बोनस

GRM Overseas का शेयर 2:1 के बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहा है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर होगा, उन्हें दो अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। इससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी और स्टॉक की लिक्विडिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

प्रकाश पाइप्स में मिलेगा डिविडेंड

Prakash Pipes आज 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहा है। डिविडेंड-सीकिंग निवेशकों के बीच इस स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है।

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनडिटेलरिकॉर्ड डेट
Nectar Lifesciences LtdShare Buybackइक्विटी शेयरों का बायबैक24 दिसंबर 2025
GRM Overseas LtdBonus Issue2:1 बोनस शेयर24 दिसंबर 2025
Prakash Pipes LtdInterim DividendRs प्रति शेयर24 दिसंबर 2025

26 से 31 दिसंबर तक इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

DCM Shriram Industries Ltd में स्पिन-ऑफ लागू होगा, जिसका असर शेयर प्राइस पर दिख सकता है। Hilton Metal Forging Ltd के शेयर राइट्स इश्यू के लिए 26 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। Nuvama Wealth Management में फेस वैल्यू Rs 10 से Rs 2 का स्टॉक स्प्लिट होगा। Ram Ratna Wires 1:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर रहेगा। वहीं, 29 दिसंबर को Caspian Corporate Services में शेयर कंसोलिडेशन लागू होगा, जिससे शेयरों की संख्या और ट्रेडिंग प्राइस में बदलाव आएगा। वहीं, 31 दिसंबर को A-1 Ltd एक साथ दो कॉरपोरेट एक्शन लागू करेगा। पहला, तो 3:1 बोनस इश्यू है। दूसरा, फेस वैल्यू Rs 10 से Rs 1 का स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा। इन दोनों कदमों से आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ेगी और स्टॉक रिटेल निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती हो सकता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article