बिजनेस

Dividend Stocks: 6 स्टॉक्स में मिल रहा डिविडेंड, ₹14.70 प्रति शेयर के फायदे का मौका

डिविडेंड से कमाई का मौका खोजने वालों के लिए यह सप्ताह काफी अहम है। 6 कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इनमें से ज्यादातर स्टॉक्स की रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी, 2026 तय की गई है। ऐसे में अगर डिविडेंड पाने के लिए इन शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं, तो मौके का फायदा उठाने के लिए सीमित समय बचा है।

Dividends Stocks

डिविडेंड पाने का मौका

Photo : Times Now Digital

Dividend Alert: डिविडेंड इनकम पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह काफी अहम है। शेयर बाजार में 6 कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है और इनमें से ज्यादातर स्टॉक्स की रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में निवेशकों के लिए खरीदारी की टाइमिंग महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि ex-date के बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता।

इन 6 कंपनियों ने किया ऐलान

डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट में DB Corp, Oberoi Realty, Suraj Limited, Tips Music, Havells India और Central Bank of India शामिल हैं। रिकॉर्ड डेट से पहले इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है, क्योंकि डिविडेंड के आसपास अक्सर स्टॉक्स में हलचल देखने को मिलती है।

किस कंपनी का कितना डिविडेंड

  1. D.B.Corp ने ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस स्टॉक की ex-date और रिकॉर्ड डेट 22 जनवरी 2026 है।
  2. Oberoi Realty ने ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी ex-date 23 जनवरी 2026 तय है।
  3. Suraj Limited ने ₹1.50 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
  4. Tips Music ने ₹5 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है।
  5. Havells India ने ₹4 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
  6. Central Bank of India ने ₹0.20 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
स्टॉकप्रति शेयर डिविडेंडEx-DateRecord Date
DBCORP₹222-Jan-202622-Jan-2026
OBEROIRLTY₹223-Jan-202623-Jan-2026
SURAJLTD₹1.5023-Jan-202623-Jan-2026
TIPSMUSIC₹523-Jan-202623-Jan-2026
HAVELLS₹423-Jan-202623-Jan-2026
CENTRALBK₹0.2023-Jan-202623-Jan-2026

कुल कितना डिविडेंड बनता?

इन 6 कंपनियों के डिविडेंड को जोड़ें तो कुल ₹14.70 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड बनता है। यानी अगर किसी निवेशक के पास इन सभी कंपनियों का 1-1 शेयर भी है तो उसे कुल ₹14.70 का डिविडेंड मिलेगा।

क्या ध्यान रखना जरूरी?

डिविडेंड पाने के लिए निवेशक का नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी होता है। इसलिए Ex-Date से पहले शेयर खरीदना अहम माना जाता है। Ex-Date वाले दिन या उसके बाद खरीदे गए शेयर पर उस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता। इसके साथ ही बाजार जानकारों के मुताबिक, सिर्फ डिविडेंड के लिए शेयर खरीदने के बजाय निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स, वैल्यूएशन और रिकॉर्ड डेट के बाद संभावित प्राइस एडजस्टमेंट को भी ध्यान में रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article