बिजनेस

Devyani International Share Price Target 2024: KFC, Pizza Hut वाली कंपनी के शेयरों में कमाई का मौका! जानें कितना उछाल मारेगा स्टॉक

Devyani International Share Price Target 2024: Devyani International शेयर में निवेश के साथ दिग्गज मार्केट गुरु ने महत्वपूर्ण लेवल की भी जानकारी दी। आइए जानते हैं Devyani International शेयर में निवेश के लिए क्या Strategy अपनानी है।

Image

Devyani International शेयर में निवेश।

Photo : Times Now Digital

Devyani International Share Price Target 2024: सही जानकारी और रणनीति के साथ शेयर मार्केट में निवेश करना जरूरी होता है। इस बीच ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट और IIFL Securities के डायरेक्टर संजीव भसीन ने Devyani International Share में निवेश की सलाह दी है। Devyani International शेयर में निवेश के साथ दिग्गज मार्केट गुरु ने महत्वपूर्ण लेवल की भी जानकारी दी। आइए जानते हैं Devyani International शेयर में निवेश के लिए क्या Strategy अपनानी है।

Devyani International शेयर में निवेश की सलाह

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने कहा कि Devyani International LTD अभी अंडर परफॉर्म है। इस शेयर में निवेश कर निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस शेयर में एक्सपर्ट ने 143 का Stop Loss रखकर शार्ट टर्म में 200 का Target की उम्मीद कर सकते हैं। दिग्गज मार्केट गुरु ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।

Devyani International share Price: 6 फीसदी की दिखी तेजी

देवयानी इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार, 16 फरवरी, 2024 को हरे निशान में खुले। यह शुक्रवार को 5.59% की बढ़त के साथ 158.80 रुपये पर बंद हुआ है। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 19,012 करोड़ रुपये रहा। शेयर का 52-सप्ताह का हाई और लो क्रमशः 227.75 रुपये और 134.05 रुपये है।

Devyani International share Price History: 2 साल से गिरावट में

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में 29.75 रुपये या 15.88% की गिरावट आई है। पिछले 2 सालों में शेयरों ने 5.03% का निगेटिव रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article