बिजनेस

Bank of Baroda में जमा करें ₹2,00,000 और मैच्योरिटी पर पाएं 42,682 रुपये का फिक्स ब्याज, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

FD Calculator: छोटे निवेशकों के लिए बैंक एफडी एक बेस्ट विकल्प है। इसमें निवेश पर फिक्स रिटर्न मिलता है। बाजार के उतार-चढ़ाव का निवेश पर कोई असर नहीं होता है। मैच्योरिटी पर निवशकों को तय रकम हाथ में आता है।

Image

बैंक ऑफ बड़ौदा (Istock)

FD Calculator: अगर आप अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो बैंक एफडी एक बेस्ट विकल्प है। इसमें आपके निवेश पर तय ब्याज मिलता है। मैच्योरिटी पर आपको पता होता है कि कितना फिक्स रकम मिलने वाला है। आज हम आपको Bank of Baroda FD के बारे में बता रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने निवेशकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी उपलब्ध करा रहा है। बैंक 2 साल से लेकर 3 साल तक की एफडी पर आम निवेशकों को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7% की दर से ब्याज उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में अगर आप इस अवधि की एफडी में 2,00,000 रुपये एकमुश्त निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना फिक्स रिटर्न मिलेगा, आइए जानते हैं।

मैच्योरिटी पर 42,682 रुपये का फिक्स रिटर्न मिलेगा

आपको बता दें कि अगर आप 200000 रुपये BOB FD में 3 साल तक के निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर आपको गारंटी के साथ 42,682 रुपये मिलेंगे। बैंक आम निवेशकों को 6.50% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में आपको 3 साल बाद कुल 2,42,682 रुपये प्राप्त होंगे, जिसमें से 42,682 रुपये रिटर्न के तौर पर होंगे। वहीं अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो रकम बढ़कर 2,46,288 रुपये हो जाएगी। बैंक सीनियर सिटीजन को 7% की ब्याज दर से रिटर्न दे रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.10% है।

आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं निवेश

आपको बता दें कि आप एफडी करने से पहले अपनी जरूरत को समझ लें। आपको कब पैसे की जरूरत होगी, उसके अनुसार एफडी की अवधि का चुनाव करें। अधिकांश बैंक एफडी कराने के लिए अलग-अलग अवधि का विकल्प अपने निवेशकों को देते हैं। BOB भी 7 से 14 दिन, 15 से 45 दिन, 46 से 90 दिन, 91 से 180 दिन, 181 से 210 दिन, 211 से 270 दिन, 271 दिन से 1 साल तक, 1 साल से 400 दिन, 2 साल से 3 साल तक, 3 से 5 साल तक, 5 से 10 साल तक, 10 से अधिक और स्पेशल एफडी 444 दिन का विकलप दे रहा है। आप अपनी सुविधा के अनुसार समय अवधि चुन सकते हैं। हमेशा अवधि के चुनाव के साथ ब्याज दर जरूर चेक करें।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article