बिजनेस

आदित्य बिड़ला ग्रुप की नई कंपनी का डिमर्जर पूरा, 122 करोड़ शेयर हुए अलॉट; जल्द होगी लिस्टिंग

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) ने डिमर्जर के तहत एक नई कंपनी Aditya Birla Lifestyle Brands Limited (ABLBL) का गठन किया है। इसके तहत 22 मई 2025 की रिकॉर्ड डेट पर योग्य शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में 122 करोड़ शेयर अलॉट किए गए हैं। ABLBL अब ABFRL की सब्सिडियरी नहीं रही और स्वतंत्र कंपनी बन गई है। यह कंपनी Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly और Peter England जैसे ब्रांड्स का संचालन करेगी। ABLBL के शेयर जल्द ही BSE और NSE पर लिस्ट होंगे और तब तक ये शेयर फ्रीज रहेंगे।

Image

आदित्य बिड़ला ग्रुप की नई कंपनी का डिमर्जर।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL) ने अपने डिमर्जर प्लान के तहत एक नई कंपनी Aditya Birla Lifestyle Brands Limited (ABLBL) का गठन किया है। अब यह नई कंपनी स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और जल्द ही इसके शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होने वाले हैं। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, 26 मई 2025 को ABLBL ने 122,02,94,773 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर (₹10 फेस वैल्यू के) अलॉट किए हैं। ये शेयर उन निवेशकों को मिले हैं, जो 22 मई 2025 की रिकॉर्ड डेट तक ABFRL के शेयरधारक थे। डिमर्जर अनुपात 1:1 रखा गया है, यानी ABFRL के हर एक शेयर पर ABLBL का एक शेयर अलॉट किया गया है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्कीम के अनुसार, Aditya Birla Lifestyle Brands अब ABFRL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नहीं रही है और 26 मई से यह एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी।

लिस्टिंग से पहले शेयर रहेंगे फ्रीज

ABFRL ने जानकारी दी है कि ABLBL जल्द ही अपने शेयरों की लिस्टिंग के लिए आवश्यक आवेदन करेगी। जब तक एक्सचेंज से ट्रेडिंग की अनुमति नहीं मिलती, तब तक यह शेयर फ्रीज़ यानी स्थगित रहेंगे और इनमें कोई व्यापार नहीं किया जा सकेगा।

इन ब्रांड्स पर चलेगी नई कंपनी

डिमर्जर के बाद बनी Aditya Birla Lifestyle Brands अब Madura Fashion & Lifestyle के प्रमुख और लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly और Peter England का प्रबंधन करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article