बिजनेस

Deloitte ने 1,200 कर्मचारियों के छंटनी का किया ऐलान, मंदी के चलते लिया फैसला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 22, 2023, 04:09 PM IST

Deloitte Layoffs : पिछले कुछ दिनों में दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी करने वाले कंपनियों की लिस्ट में अब ऑडिट फर्म कंपनी डेलॉयट का नाम भी शामिल हो गया है।

Image

डेलॉयट ऑफिस।

Photo : iStock

Deloitte Layoffs: पिछले कुछ दिनों में दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी करने वाले कंपनियों की लिस्ट में अब ऑडिट फर्म कंपनी डेलॉयट का नाम भी शामिल हो गया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों का 1.5 फीसदी छंटनी करने का प्लान बनाया है। ऐसे में कुल 1,200 कर्मचारियों की छंटनी कंपनी करने वाली है। यह सभी छंटनी अमेरिका में की जाएगी।

कंपनी के इन डिपार्टमेंट में की जाएगी छंटनी

कंपनी के जिन डिपार्टमेंट में छंटनी होगी उसमें फाइनेंशियल एडवायजरी बिजनेस में काम करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा निकाला जाएगा। कंपनी ने सभी 1,200 कर्मचारियों की छंटनी अमेरिका में करने का फैसला किया है। ऐसे में भारत में काम कर रहे लोगों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

अर्न्स्ट एंड यंग ने भी की छंटनी

अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst and Young) ने हाल में अपने 3,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 5 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है। यह छंटनी फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में भी होगी। इससे पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने भी वॉल्ट डिज्नी कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स के 15 फीसदी इंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। ऐसे में इस छंटनी का असर कुल 7,000 कर्मचारियों पर होगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article