बिजनेस

DelaPlex IPO Listing: शानदार लिस्टिंग के बाद DelaPlex शेयर में लगा लोअर सर्किट, जानें कितने पर आया स्टॉक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 2, 2024, 03:27 PM IST

DelaPlex IPO Listing: आईपीओ का प्राइस बैंड 192 रुपये था। वहीं आज NSE SME पर इसकी 309 रुपये पर लिस्टिंग हुई। इस तरह निवेशकों को करीब 60 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला।

Image

DelaPlex IPO Listing: शानदार लिस्टिंग के बाद DelaPlex शेयर में लगा लोअर सर्किट, जानें कितने पर आया स्टॉक

DelaPlex IPO Listing: IT कंपनी डेलाप्लेक्स (DelaPlex) के शेयरों की आज NSE SME पर शानदार एंट्री हुई। इसके IPO में निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला। दरअसल यह 177 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ का प्राइस बैंड 192 रुपये था। वहीं आज NSE SME पर इसकी 309 रुपये पर लिस्टिंग हुई। इस तरह निवेशकों को करीब 60 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद लोगों ने इस पर मुनाफावसूली की और यह 293.55 रुपये (DelaPlex Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 52.89 फीसदी मुनाफे में हैं।

DelaPlex IPO कब खुला था

डेलाप्लेक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जनवरी को खुला था और 30 जनवरी को बंद हुआ था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 177.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 90.91 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 335.23 गुना, खुदरा निवेशकों का 159.91 गुना भरा।

जुटाए हुए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल

आईपीओ के तहत 34.56 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी ऐड, सेल्स और मार्केटिंग के साथ-साथ ऑफिस लैपटॉप की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

क्या करती है कंपनी

अमेरिकी कंपनी डेलाप्लेक्स इंक की सब्सिडियरी डेलाप्लेक्स लिमिटेड करीब 20 साल पुरानी कंपनी है। डेलाप्लेक्स इंक की इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी है। यह टेक और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सॉल्यूशंस और कंसल्टिंग सर्विसेज मुहैया कराती है। यह डेटा सेंटर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और एआई जैसी सर्विसेज भी मुहैया कराती है। इसका कारोबार भारत के अलावा अमेरिका और दुबई में भी फैला हुआ है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article