बिजनेस

Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक में बड़ा उछाल! Apollo Micro Systems के शेयर में 10% की जबरदस्त बढ़त

Apollo Micro Systems Share Price: Apollo Micro Systems और Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd के बीच हुए MoU से भारतीय रक्षा क्षेत्र में नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, जिससे निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ।

Image

Apollo Micro Systems और Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd के बीच हुए MoU।

KEY HIGHLIGHTS
  • Apollo Micro Systems के शेयरों में 10% की बढ़त।
  • कंपनी ने Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd के साथ समझौता किया।
  • नई तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आधुनिक हथियारों के निर्माण पर फोकस।

Stock giving multibagger returns: Apollo Micro Systems के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जनवरी 2023 में यह स्टॉक ₹31 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो अब ₹137.90 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। इस डील के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि यह स्टॉक आगे भी दमदार प्रदर्शन करेगा।

वहीं, Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयरों में भी 3-4% की तेजी देखी गई। यह स्टॉक जनवरी 2023 में ₹486 के स्तर पर था, लेकिन अब यह ₹1595 तक पहुंच चुका है, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है।

क्या है MoU की डील?

Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि उसने Apollo Micro Systems के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता (Non-Binding MoU) किया है। इसका उद्देश्य आधुनिक हथियारों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स को संयुक्त रूप से विकसित करना और रक्षा क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशना है।

किन क्षेत्रों में होगा काम?

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर अंडरवाटर हथियार और वाहन (Underwater Weapons & Vehicles), अंडरवाटर माइंस और संचार प्रणाली (Underwater Mines & Communication Systems), एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence Systems) क्षेत्रों में काम करेंगी।

इस सहयोग से भारतीय रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ-साथ निर्यात बाजार की जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article