बिजनेस

DA Hike: आज हो सकती महंगाई है भत्ते में बढ़ोतरी, 50% हो जाएगा DA-DR,बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

DA Hike For Central Govt Employees: 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार डीए 50 फीसदी हो जाने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले मकान किराया भत्ता, बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता, ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस आदि में भी बढ़ोतरी होगी। इससे उनका वेतन बढ़ेगा।

Image

डीए में हो सकती है बढ़ोतरी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
  • 50% पहुंच जाएगा DA-DR
  • सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी

DA Hike For Central Govt Employees: केंद्र सरकार बहुत जल्द अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। गुरुवार को यूनियन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बैठक में डीए बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) 46 प्रतिशत तय है। यदि इसमें और 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है, तो डीए-डीआर 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार डीए 50 फीसदी हो जाने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले मकान किराया भत्ता, बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता, ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस आदि में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका वेतन और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें -

1 जनवरी 2024 से माना जाएगा लागू

अगर डीए-डीआर में बढ़ोतरी होती है तो ये 1 जनवरी 2024 से लागू होगा, जिसके नतीजे में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का बकाया (Arrear) भी मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए लेटेस्ट कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है।

श्रम मंत्रालय की एक यूनिट है लेबर ब्यूरो, जो हर महीने सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा पब्लिश करती है।

हर साल दो बार बढ़ता है डीए-डीआर

केंद्र सरकार आम तौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। सरकार की तरफ से जनवरी और जुलाई में डीए-डीआर बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार ने अंतिम बार डीए बढ़ोतरी की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की थी, जिसे 1 जुलाई, 2023 से लागू किया गया था।

गौरतलब है कि उससे पहले, जनवरी 2023 से शुरू होने वाली डीए बढ़ोतरी की घोषणा 24 मार्च, 2023 को की गई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article