बिजनेस

दिल्ली के रोहिणी, करोल बाग, वसंत कुंज में सस्ता घर खरीदने का आखिरी मौका, आज भी नहीं किया अप्लाई तो बड़ा पछतायेंगे

अगर आप भी दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर सस्ते में घर खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, दिल्ली में सस्ता घर खरीदने के लिए आज आपके पास आखिरी मौका है DDA आपको दिल्ली की कई लोकेशन पर HIG, MIG और LIG समेत EWS के फ्लैट दे रहा है। आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

Image

DDA Housing Scheme 2025

दिल्ली में अपना घर होने का सपना देख रहे लोगों के लिए आज यानी 20 फरवरी 2026 का दिन बेहद अहम है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर उन लोगों को एक बड़ी राहत दी थी, जो पिछले कुछ दिनों में तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे। लेकिन अब यह राहत भी समाप्त होने वाली है। अगर आप रोहिणी, करोल बाग, वसंत कुंज, द्वारका और नरेला जैसी प्राइम लोकेशंस पर डीडीए का प्रीमियम फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो आज रात 11:59 बजे तक ही आपके पास अंतिम मौका है। इसके बाद न तो तारीख बढ़ेगी और न ही दिल्ली के सुरक्षित और विकसित इलाकों में सरकारी रेट पर फ्लैट पाने का यह मौका दोबारा मिलेगा।

प्राइम लोकेशंस पर लग्जरी घर

डीडीए की इस प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसके इलाके हैं। वसंत कुंज और करोल बाग जैसे पॉश इलाकों में जहां प्राइवेट बिल्डर्स के फ्लैट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां डीडीए ने आम जनता के लिए किफायती और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत फ्लैट्स पेश किए हैं। रोहिणी में उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो मेट्रो कनेक्टिविटी और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बसना चाहते हैं। स्कीम में एचआईजी (HIG), एमआईजी (MIG) और एलआईजी (LIG) श्रेणियों के फ्लैट्स शामिल हैं, जो अलग-अलग इनकम के लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। इन फ्लैट्स को आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा और हरियाली के बीच तैयार किया गया है, जो इन्हें 'वैल्यू फॉर मनी' बनाते हैं।

इतनी है कीमत

डीडीए की इस प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 582 फ्लैट्स ऑफर किए जा रहे हैं, जो दिल्ली के अलग अलग प्राइम लोकेशंस पर उपलब्ध हैं। इसमें जसोला में 15 HIG फ्लैट्स (रिजर्व प्राइस ₹2.14 करोड़) और वसंत कुंज में ₹1.15 करोड़ से शुरू होने वाले फ्लैट्स मुख्य आकर्षण हैं। द्वारका में निवेश के कई विकल्प हैं, जिनमें एक SFS फ्लैट (₹1.21 करोड़) और 14 MIG फ्लैट्स (₹1.34 करोड़ से ₹1.45 करोड़) शामिल हैं। इसके अलावा रोहिणी, गाजीपुर और द्वारका में HIG अपार्टमेंट्स ₹98 लाख से ₹1.21 करोड़ की रेंज में उपलब्ध हैं।

मिडिल और लोअर इनकम क्लास के लिए भी विकल्प दिए गए हैं। द्वारका, जहांगीरपुरी, लोकनायकपुरम, दिलशाद गार्डन और माधीपुर जैसे इलाकों में MIG यूनिट्स ₹53 लाख से ₹1.45 करोड़ के बीच उपलब्ध हैं। वहीं, करोल बाग, देव नगर, पश्चिम विहार, शालीमार बाग और विकासपुरी जैसे क्षेत्रों में LIG फ्लैट्स की शुरुआती कीमत महज ₹19 लाख रखी गई है। साथ ही, शाहपुर जाट, अशोक नगर और नसीरपुर में जनता और EWS यूनिट्स भी मौजूद हैं। फ्लैट्स के अलावा, डीडीए पीतमपुरा, रोहिणी और अशोक विहार जैसे इलाकों में स्टैंडअलोन गैरेज की भी नीलामी कर रहा है।

कैसे करें अप्लाई

अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो आपको बिना देर किए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट (dda.gov.in) पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। आपको 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' (पहले आओ, पहले पाओ) के आधार पर या ई-ऑक्शन (E-Auction) के जरिए अपनी पसंद का फ्लैट चुनने का मौका मिलता है। आवेदन के लिए आपको अपनी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड), बैंक डिटेल्स और कैटेगरी के हिसाब से रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। याद रखें कि रजिस्ट्रेशन फीस फ्लैट की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होती है, जो बाद में आवंटन न होने पर वापस कर दी जाती है। डीडीए ने साफ किया है कि आज की डेडलाइन के बाद किसी भी स्थिति में नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्यों है यह स्कीम आपके लिए खास?

रियल एस्टेट के जानकारों का मानना है कि दिल्ली के इन प्रमुख इलाकों में जमीन अब लगभग खत्म हो चुकी है। ऐसे में डीडीए के ये प्रीमियम फ्लैट्स भविष्य में निवेश के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद साबित होंगे। सरकारी योजना होने के कारण इनमें मालिकाना हक की कोई झंझट नहीं होती और लोन मिलना भी आसान होता है। द्वारका और नरेला जैसे उभरते इलाकों में जहां नए एक्सप्रेसवे और प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, वहां आने वाले 5 सालों में इन फ्लैट्स की कीमतें दोगुनी होने की संभावना है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article