बिजनेस

DDA एक और हाउसिंग स्कीम लेकर आई, 7 नवंबर से बुक करें फ्लैट, नोएडा-गुरुग्राम से 75% सस्ता मिल रहा घर

डीडीए जन साधारण आवास योजना में फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदक या उसके परिवार के नाम पर दिल्ली में पहले से कोई संपत्ति (प्रॉपर्टी) नहीं होनी चाहिए।

Image

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)

DDA Housing Scheme: अगर आप एनसीआर में रहते हैं और खुद का आशियाना प्रॉपर्टी की कीमत आसमान पर पहुंचने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। स्कीम का नाम डीडीए जन साधारण आवास योजना है। इस स्कीम में आप नोएडा-गुरुग्राम से 75% सस्ता घर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्कीम में फ्लैट की कीमत 11.8 लाख रुपये से शुरू होती है। इस स्कीम में बुकिंल 7 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। इस योजना में कोई लॉटरी नहीं है। स्कीम में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर, घर दिया जाएगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

अप्लाई से पहले ये शर्ते जरूर पढ़ें

अप्लाई विंडो 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे आधिकारिक डीडीए पोर्टल के माध्यम से खुलेगी। इस स्की में फ्लैटों की कीमत ₹11.8 लाख से ₹32.7 लाख के बीच है। आवेदन करने के लिए, आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और दिल्ली में उसकी कोई संपत्ति नहीं होनी चाहिए। EWS श्रेणी के लिए, वार्षिक घरेलू आय ₹10 लाख से कम होनी चाहिए।

डीडीए फ्लैट कहां पर बने हुए हैं?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अनुसार, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के फ्लैट नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग में स्थित हैं, जबकि एलआईजी (निम्न आय वर्ग) श्रेणी के फ्लैट रोहिणी सेक्टर 34 और 35, और जहांगीरपुरी के पास रामगढ़ कॉलोनी में बनाए गए हैं। आवेदकों को बुकिंग के समय ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए ₹50,000 और एलआईजी फ्लैट के लिए ₹1 लाख जमा करने होंगे।

डीडीए फ्लैट की कीमतें

नरेला में, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,120 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत ₹11.8 लाख से ₹11.9 लाख के बीच है। रोहिणी सेक्टर 34 और 35 में, 308 एलआईजी फ्लैट हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत ₹14 लाख है। रामगढ़ कॉलोनी में 73 एलआईजी फ्लैट हैं, जिनकी कीमत ₹13.1 लाख से ₹14.5 लाख के बीच है। शिवाजी मार्ग में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत ₹25.2 लाख से ₹32.7 लाख के बीच है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article