बिजनेस

DDA ला रहा 1BHK, 2BHK और 3BHK की हाउसिंग स्कीम, 19 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

DDA Housing Scheme: अगर आप सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं और दिल्ली में रेडी-टू-मूव घर की तलाश में हैं, तो DDA कर्मयोगी आवास योजना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आप मार्केट से कम कीमत में 1बीएचके, 2बीएचके या 3बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।

Image

डीडीए हाउसिंग स्कीम

DDA Housing Scheme: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिल्ली में घर खरीदने का शानदार मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना के तहत नरेला सेक्टर A1–A4 (पॉकेट-9) में 1BHK, 2BHK और 3BHK 1168 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स होंगे। इस स्कीम में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर फ्लैट का आवंटन होगा। डीडीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस हाउसिंग स्कीम की डिटेल प्रॉस्पेक्टस, 19 दिसंबर को DDA की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। रजिस्ट्रेशन भी 19 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

बुकिंग पर 25% की छूट मिलेगी

DDA की इस हाउसिंग स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है 25% की सीधी छूट मिलेगी। यानी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कम कीमत में फ्लैट खरीदने का शानदार मौका है। डीडीए की ओर से प्रकाशित जानकारी के अनुसार, इस हाउसिंग स्कीम में बुकिंग 14 जनवरी, 20226 से शुरू होगी। यह स्कीम 31 मार्च 2026 तक वैलिड रहेगी।

फ्लैट्स की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 1BHK: ₹34.03 लाख
  • 2BHK: ₹79.81 लाख
  • 3BHK: ₹114.57 लाख

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना के तहत कुल 1,168 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। यह पूरा हाउसिंग पॉकेट विशेष रूप से वर्तमान और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार, PSU, PSB, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत या रिटायर्ड कर्मी आवेदन कर सकते हैं।

लोकेशन और कनेक्टिविटी

ये फ्लैट्स नरेला सेक्टर A1–A4 (पॉकेट-9) में स्थित हैं, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी और ओपेन एरिया मिलता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो:

  • UER-II और GT करनाल रोड के पास
  • एयरपोर्ट तक लगभग 40 मिनट की ड्राइव
  • सेक्टर में आगामी मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित
  • नरेला तेजी से एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है

सुविधाएं जो बनाती हैं इसे खास

DDA कर्मयोगी आवास योजना में आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं दी गई हैं:

  • बड़ी बोलकोनियां
  • पर्याप्त पार्किंग स्पेस
  • बड़ा कॉमन एरिया
  • कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस
  • बेहतर सुरक्षा व्यवस्था
  • फ्रीहोल्ड और नए निर्माण वाले घर

इसके अलावा, सैंपल फ्लैट्स विजिट के लिए खुले हैं, जिससे खरीदार पहले ही प्रोजेक्ट की जानकारी ले सकते हैं।

आवेदन और बुकिंग की तारीख

  • डिटेल्ड स्कीम ब्रॉशर: 19 दिसंबर 2025 से
  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 19 दिसंबर 2025
  • बुकिंग शुरू: 14 जनवरी 2026
  • योजना की अंतिम तारीख: 31 मार्च 2026 तक
Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article