बिजनेस

DDA Housing Scheme: दिल्ली के इन इलाकों में हैं 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, 7 नवंबर से कर पाएंगे बुकिंग

अगर आप डीडीए की हाउसिंग स्कीम, जन साधारण आवास योजना में फ्लैट बुक करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको बता रहे हैं कि इस स्कीम में कहां-कहां फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार लोकेशन का चुनाव कर सकते हैं।

Image

डीडीए हाउसिंग स्कीम (DDA)

DDA Housing Scheme: पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते एनसीआर में रहने वाले बहुत सारे लोग चाह कर भी अपना खुद का घर नहीं खरीद पा रहे हैं। उनके लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार हाउसिंग स्कीम लेकर आई है। स्कीम का नाम डीडीए जन साधारण आवास योजना है। इस स्कीम में फ्लैट की शुरुआती कीमत 11.8 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी अगर नोएडा या गुरुग्राम में उपलब्ध फ्लैट की कीमत से तुलना करें तो काफी कम। आपको बता दें कि इस स्कीम में बुकिंग 7 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। आइए आपको बताते हैं कि डीडीए की 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, दिल्ली के किन इलाकों में हैं। यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। आप इस स्कीम में आवेदन से पहले अपने जरूरत के अनुसार एरिया चुन सकते हैं।

कुल 1,532 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध

DDA Jan Sadharan Awaas Yojana 2025 (FCFS) (Phase-II) में उपलब्ध कुल फ्लैट्स की संख्या 1,532 है। ये फ्लैट्स दिल्ली के कई इलाकों में हैं - मुख्य रूप से रामगढ़ कॉलोनी, नरेला, रोहिणी, और शिवाजी मार्ग में। नीचे हम एरिया वाइज जानकारी दे रहे हैं।

1. रामगढ़ कॉलोनी: सेक्टर A और B में लगभग 70 फ्लैट्स फ्लैट्स इस स्कीम के तहत हैं। ज्यादातर फ्लैट्स Ground, First, Second, Third, Fourth Floor पर हैं।

2. नरेला (सेक्टर G-7, Pocket 11): ब्लॉक्स E2 से लेकर E21 तक करीब 900+ फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। प्रत्येक ब्लॉक में Ground से Fourth Floor है।

3. रोहिणी सेक्टर 34–35: पॉकेट 1 से 6 तक, Block A–F में फ्लैट्स है। रोहिणी में लगभग 450–500 फ्लैट्स बिक्री के लिए हैं। ये फ्लैट्स 1st से 4th फ्लोर तक हैं।

4. शिवाजी मार्ग: शिवाजी मार्ग पर कुल 32 फ्लैट्स हैं। ये फ्लैट्स 3rd से 5th Floor तक हैं।

पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

DDA जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-II) में बिक्री के लिए उपलब्ध फ्लैट्स EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और LIG (निम्न आय वर्ग) के लिए हैं और First-Come, First-Served (FCFS) आधार पर बुक किए जाएंगे। इस स्कीम के लिए फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग 7 नवंबर 2025 से DDA की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर शुरू होगी। कुल 1,532 फ्लैट्स की कीमतें ₹11.8 लाख से ₹32.7 लाख के बीच हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article