बिजनेस

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर की वेबसाइट पर कर रहे थे साइबर हमला, सरकार ने 1244 आईपी एड्रेस को किया ब्लॉक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 6, 2024, 08:27 AM IST

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के समय मंदिर की वेबसाइट पर दुश्मन साइबर हमले कर रहे थे। सरकार ने चीन पाकिस्तान, हांगकांग और कंबोडिया से राम मंदिर की वेबसाइट्स पर निशाना बनाने वाले 1244 आईपी एड्रेस को ब्लॉक किया।

Image

उद्घाटन के दौरान राम मंदिर की वेबसाइट पर हुआ था साइबर हमला

Photo : BCCL

Ram Mandir: जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के समय हैकर्स और साइबर अपराधी खासकर चीन और पाकिस्तान से लगातार राम मंदिर, प्रसार भारती और उत्तर प्रदेश (यूपी) में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की अन्य डिजिटल एसेट्स की वेबसाइटों को निशाना बना रहे थे। ईटी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 1244 आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर दिया। जिनमें से 999 अकेले चीन से थे। अधिकारियों ने कहा कि बाकी ब्लॉक किए गए एड्रेस पाकिस्तान, हांगकांग और कंबोडिया से थे।

साइबर हमले को रोकने के लिए चौबीसों घंटे हो रही थी निगरानी

चूंकि सरकार ने उद्घाटन के दौरान साइबर हमलों में वृद्धि की आशंका जताई थी, इसलिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए थे। टेलीकॉम सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (TSOC) किसी भी साइबर हमले को रोकने के लिए चौबीसों घंटे राम मंदिर, प्रसार भारती, यूपी पुलिस, एयरपोर्ट, यूपी पर्यटन और पावर ग्रिड समेत करीब 264 वेबसाइटों की निगरानी कर रहा था।

राम मंदिर पर पहले से थी साइबर हमलों की आशंका

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा के लिए यह 7-दिवसीय ड्रिल था क्योंकि हमने साइबर हमलों में वृद्धि की आशंका जताई थी। चूंकि मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी को था, इसलिए हमें कार्यक्रम से पहले और बाद में भी एसेस्ट्स को सुरक्षित करना था।

140 आईपी एड्रेस से राम मंदिर वेबसाइट को किया जा रहा था टारगेट

निगरानी के दौरान यह देखा गया कि करीब 140 कंप्रोमाइज्ड आईपी एड्रेस राम मंदिर और प्रसार भारती वेबसाइटों को टारगेट कर रहे थे। पहचान के बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को उन आईपी एड्रेस तक पहुंच को ब्लॉक करने के लिए कहा गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article