बिजनेस

CPS Shapers के GMP में शानदार उछाल, IPO में पैसा लगाने वाले हो सकते हैं मालामाल

CPS Shapers IPO GMP: सीपीएस शेपर्स लिमिटेड का आईपीओ 29 अगस्त को खुल गया। इसके आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रेस्पोंस मिल रहा है। इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी बहुत हाई है।

Image

सीपीएस शेपर्स का जीएमपी है 70 रु

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सीपीएस शेपर्स का जीएमपी बहुत हाई
  • हो सकता है तगड़ा मुनाफा
  • 31 अगस्त तक के लिए खुला है आईपीओ

CPS Shapers IPO GMP: पुरुषों और महिलाओं के लिए शेपवियर बनाने वाली कंपनी सीपीएस शेपर्स लिमिटेड (CPS Shapers) का आईपीओ (IPO) 29 अगस्त को खुल गया था। इसके आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रेस्पोंस मिल रहा है। इसके आईपीओ को 30 अगस्त की दोपहर तक 57 गुना से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इनमें रिटेल निवेशकों का रेस्पोंस सबसे बेहतर रहा है, जिन्होंने अपने लिए रिजर्व रखे शेयरों के मुकाबले 93.47 गुना शेयरों के लिए आवेदन भेज दिए हैं। इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) भी बहुत हाई है।

कब तक है निवेश का मौका

सीपीएस शेपर्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 31 अगस्त तक खुला रहेगा। ये एक एसएमई आईपीओ है और कंपनी का लक्ष्य इश्यू से 11.10 करोड़ रु जुटाने का है।

कितना है प्राइस बैंड

सीपीएस शेपर्स आईपीओ में शेयरों के लिए 185 रु का रेट तय किया गया है। शेयरों के लिए लॉट का साइज 600 इक्विटी शेयर है और उसके बाद इसी की गुना में आवेदन किया जा सकता है। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 111,000 रु है।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार सीपीएस शेपर्स आईपीओ का जीएमपी 70 रु प्रति शेयर है। यह इशारा करता है कि सीपीएस शेपर्स का शेयर आज ग्रे मार्केट में 70 रु के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 255 रु पर हो सकती है। इससे आईपीओ में पैसा लगाने वालों को तगड़ा फायदा हो सकता है (यदि उन्हें शेयर मिलते हैं)।

मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक ये जीएमपी गिर भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article