बिजनेस

IPO खुलने से पहले ही ये शेयर दे रहा प्रॉफिट का संकेत, चेक करें GMP

Committed Cargo Care IPO GMP: कमिटेड कार्गो केयर के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 77 रु तय किया गया है। इसका इश्यू साइज 24.98 करोड़ रु का है। वहीं आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

Image

कमिटेड कार्गो केयर आईपीओ जीएमपी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार से खुलेगा कमिटेड कार्गो केयर का आईपीओ
  • 17 रु पर है जीएमपी
  • 10 अक्टूबर तक खुलेगा आईपीओ

Committed Cargo Care IPO GMP: शेयर बाजार में इस समय कई आईपीओ (IPO) आ रहे हैं। स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर लिस्ट होने से पहले किसी भी कंपनी को अपना पब्लिक इश्यू लाना होता है, जिसे आईपीओ कहते हैं। अब शुक्रवार को एक और कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। ये कंपनी है कमिटेड कार्गो केयर (Committed Cargo Care), जिसके आईपीओ में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर (शनिवार-रविवार हटाकर) तक निवेश का मौका होगा। ये कंपनी अच्छा प्रॉफिट दे सकती है। आगे जानिए कैसे।

जानिए आईपीओ की डिटेल

कमिटेड कार्गो केयर के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 77 रु तय किया गया है। इसका इश्यू साइज 24.98 करोड़ रु का है। वहीं आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

कैसे होगा फायदा

आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय कमिटेड कार्गो केयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) 17 रु पर है। ये प्रीमियम ग्रे-मार्केट का है, जिससे ये संकेत मिलता है कि शेयर कितने प्रॉफिट पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि यह प्रीमियम लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

77 रु प्राइस बैंड पर 17 रु का प्रीमियम यानी कमिटेड कार्गो केयर के शेयर से करीब 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article