बिजनेस

World Cup करेगा इकोनॉमी की बल्ले-बल्ले, सड़क से हवा तक होगी जमकर कमाई

World Cup To Boost Indian Economy: विश्व कप से उपभोक्ता खर्च हार्ड करेंसी में 18,000-22,000 करोड़ रु होगा। इससे इकोनॉमी को ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) के रूप में 7,000-8,000 करोड़ रु मिलेंगे।

Image

विश्व कप से भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप से इकोनॉमी को होगा फायदा
  • टूरिज्म को होगा फायदा
  • और भी कई चीजों पर बढ़ेगा खर्च

World Cup To Boost Indian Economy: भारत में हो रहा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) 19 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। क्रिकेट वर्ल्ड जैसा कोई भी मेगा इवेंट किसी देश की इकोनॉमी को भी फायदा पहुंचाता है, क्योंकि इससे टूरिज्म बढ़ता है और क्रिकेट प्रेमी बहुत सारी चीजों और सर्विसेज पर काफी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। वर्ल्ड कप 2023 से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होने की उम्मीद है।

22000 करोड़ रु का बूस्ट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस (Madan Sabnavis) का मानना है कि विश्व कप से उपभोक्ता खर्च हार्ड करेंसी में 18,000-22,000 करोड़ रु होगा। इससे इकोनॉमी को ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) के रूप में 7,000-8,000 करोड़ रु मिलेंगे।

बड़े स्पोर्ट्स और मनोरंजक इवेंट कमज्यूमर एक्सपेंस को बढ़ाते हैं, जिससे लोकल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलता है और वैसे भी भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता बहुत अधिक है।

किन चीजों पर बढ़ेगा खर्च

  • ट्रेवल
  • होटल
  • बड़े टेलीविजन
  • मैच के दिनों में फूड ऑर्डर
  • लोकल पब और स्पोर्ट्स बार में भी बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाए जाते हैं

कॉमनवेल्थ के समय मिला था फायदा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की इकोनॉमिस्ट गौरा सेनगुप्ता के मुताबिक एंटरटेनमेंट, कल्चर, रेस्टोरेंट और होटलों पर होने वाला प्राइवेट कंजम्पशन जीडीपी का लगभग 1.4% है, जिसे क्रिकेट विश्व कप से बढ़ावा मिलने की संभावना है।

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी मनोरंजन, रेस्टोरेंट और होटलों पर प्राइवेट कंजम्पशन खर्च में वृद्धि देखी गई थी। ब्रॉडकास्टिंग-रिलेटेड सर्विसेज, जिनकी जीवीए में 3.8% हिस्सेदारी है, और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर, खास कर हवाई यात्रा, रेलवे और सड़क, जिनकी जीवीए में 3.9% हिस्सेदारी है, को भी वर्ल्ड कप से सपोर्ट मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article