बिजनेस

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा पर खाना होगा सस्ता!

Commercial LPG Price Cut: 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये घटी है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Image

दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती, घरेलू गैस की कीमतें जस की तस

Commercial LPG Price Cut : देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा पर खाना खाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है। इससे उन कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा, जिनका रोजमर्रा का कामकाज कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है।

दिल्ली और कोलकाता में नई कीमत

कीमतों में ताजा संशोधन के बाद कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली में भी सिलेंडर की कीमत 202 रुपये कम कर दी गई है। अन्य शहरों की नई दरें भी जल्द जारी की जाएंगी। माना जा रहा है कि इस कटौती से व्यापारिक संस्थानों के संचालन की लागत में कमी आएगी।

महानगर में गैस सिलेंडर की कीमत

महानगर1 अगस्त: कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा)1 जुलाई: कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा)घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) (जून 2026 से)
दिल्ली₹2,728₹2,930₹942
कोलकाता₹2,872.50₹3,081.50₹968
मुंबई₹2,885.50₹941.50
चेन्नई₹3,106₹957.50

घरेलू LPG उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

हालांकि कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। वे पहले की तरह मौजूदा कीमत पर ही सिलेंडर खरीदेंगे।

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को होगा फायदा

कमर्शियल LPG सिलेंडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, कैंटीन, मिठाई की दुकानों और बड़े फूड बिजनेस में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में आई इस कटौती से इन कारोबारों का खर्च कम होगा। इससे छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। यदि यह राहत आगे भी जारी रहती है तो इसका सकारात्मक असर कारोबार और ग्राहकों दोनों पर पड़ सकता है।

आगे अन्य शहरों की कीमतों पर नजर

फिलहाल दिल्ली और कोलकाता में नई दरों की जानकारी सामने आई है। अन्य शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संशोधित कीमतों का भी जल्द ऐलान होने की संभावना है। कारोबारियों और उपभोक्ताओं की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले समय में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article