बिजनेस

Cochin Shipyard Share: प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरा कोचिन शिपयार्ड, बीते हफ्ते दिखी थी धुआंधार तेजी

Cochin Shipyard Share Price: बीते कुछ दिनों में लगातार छलांग लगाने के बाद आज कोचिन शिपयार्ड के शेयर में कमजोरी दिख रही है। करीब 10 बजे BSE पर कोचिन शिपयार्ड के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

Image

गिरा कोचिन शिपयार्ड

Photo : iStock

Cochin Shipyard Share Price: बीते कुछ दिनों में लगातार छलांग लगाने के बाद आज कोचिन शिपयार्ड के शेयर में कमजोरी दिख रही है। करीब 10 बजे BSE पर कोचिन शिपयार्ड के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। 2034.60 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 2,075.35 रु पर खुलने के बाद ये 46.65 रु या 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1987.95 रु पर है। मौजूदा भाव के आधार पर ये बीते 5 दिनों में 27.76 फीसदी चढ़ा है।

ये भी पढ़ें -

डिफेंस शेयरों में आई तेजी

पिछले हफ्ते भारत के डिफेंस स्टॉक पूरे समय सुर्खियों में रहे और कोचिन शिपयार्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स जैसे स्टॉक में 40% तक की बढ़ोतरी देखी गई। वीकेंड में कई कम्पनियों द्वारा अपने नतीजों की घोषणा किए जाने के कारण, आज के कारोबारी सत्र में भी इन पर फोकस रहेगा।

Cochin Shipyard Q4 Financial Results

कोचिन शिपयार्ड के प्रॉफिट में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। इसका प्रॉफिट एक साल पहले इसी तिमाही में 258.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 287.18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आय जनवरी-मार्च वित्त वर्ष 24 में 1,366.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,914.79 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने 2.25 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया । इससे पहले, कंपनी ने 06 फरवरी, 2025 को प्रति इक्विटी शेयर 3.50 रुपये और 07 नवंबर, 2024 को 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article