Bharat Electronics Share Price: सोमवार के कारोबार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर फोकस में है। दरअसल कंपनी को 572 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (IDDIS), सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) और डेटा कम्युनिकेशन यूनिट (DCU) के हैं। इनका इस्तेमाल अटैक गन, जहाजों के लिए AI-आधारित सॉल्यूशन, सिमुलेटर, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, जैमर, स्पेयर, सर्विसेज आदि के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
Bharat Electronics Share Price
BSE पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मजबूत स्थिति में है। 363.90 रु के मुकाबले 373.40 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे ये 4.35 रु या 1.20 फीसदी की मजबूती के साथ 368.25 रु पर है।
आज अभी तक के कारोबार में ये 373.50 रु तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा भाव है। बीते 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 38.80 रु मजबूत हो चुका है।
आज जारी करेगी तिमाही नतीजे
नवरत्न पीएसयू BEL आज 19 मई को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए अपने तिमाही नतीजों की रिपोर्ट करेगी। इससे पहले वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही कंपनी का प्रॉफिट 47.3% बढ़ा था और ये 893.30 करोड़ रुपये की तुलना में 1,316.06 करोड़ रुपये हो गया था।
वहीं इसका रेवेन्यू Q3FY25 में 5,770.69 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 4,162.16 करोड़ रुपये की तुलना में 38.6% की वृद्धि है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
