Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स लाल निशान और निफ्टी हरे निशान में रहा। सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन
सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 101.51 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के बाद 84,375.43 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 49.65 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के बाद 25,984.80 स्तर पर बना हुआ था। SENSEX बुधवार को 84,273.92 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 84,081.25 अंक के इंट्रा डे लो और 84,487.34 के इंट्रा डे हाई के बीच रेंज बाउंड कारोबार करते हुए मंगलवार के क्लोजिंग लेवल 84,273.92 अंक की तुलना में नुकसान पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,997.45 पर ओपन हुआ। इसके बाद 25,899.80 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद 26,009.40 अंक इंट्रा डे हाई टच किया।
तेजी और नुकसान वाले शेयर
बुधवार के कारोबारी दिन हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सूचकांक में निफ्टी हेल्थकेयर 1.62 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.30 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.03 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.01 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहे। हालांकि, निफ्टी आईटी 1.76 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.16 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.16 प्रतिशत के नुकसान पर बंद हुए।
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स-लूजर्स
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स की बात करें तो एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, रिलायंस, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। वहीं, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स रहे।
ब्रॉड मार्केट का प्रदर्शन
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.80 अंक की बढ़त के साथ 17,455 पर बंद हुआ।
