बिजनेस

Closing Bell : Sensex 736, Nifty 321अंक चढ़कर बंद, टॉप से क्यों लुढ़का बाजार?

Closing Bell: Sensex 736 अंक उछला, Nifty 231 अंक चढ़कर बंद; 24,000 के ऊपर पहुंचने के बाद क्यों फिसला बाजार?दिनभर की तेजी के बावजूद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों ने संभाला मोर्चा

Image

बाजार तेजी में बंद

Share Market Closing : 15 जून, 2026 को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स Nifty और Sensex दिन के शीर्ष स्तर पर नहीं टिक पाए। Sensex जहां 736.38 अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 76,264.33 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 231 अंक यानी 0.98 फीसदी चढ़कर 23,853.90 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty 24,011.40 तक पहुंच गया था, जबकि Sensex ने 76,821.07 का उच्च स्तर छुआ। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में बिकवाली बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांक अपने शीर्ष स्तरों से नीचे आ गए।

बाजार टॉप से क्यों फिसला?

विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण रहे। पहला, बाजार ने सुबह ही करीब 1.5 फीसदी की बड़ी गैप-अप शुरुआत की थी। ऐसे में शॉर्ट टर्म निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू कर दी। दूसरा, Nifty के लिए 24,000 का स्तर एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक और तकनीकी रेजिस्टेंस माना जा रहा है। इंडेक्स इस स्तर के ऊपर गया जरूर, लेकिन वहां टिक नहीं पाया। इससे शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। तीसरा, दिन के दौरान बैंकिंग शेयरों की तेजी कमजोर पड़ गई। Bank Nifty शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवाते हुए सिर्फ 0.68 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार को आगे ले जाने के लिए बैंकिंग सेक्टर से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।

चौतरफा खरीदारी

हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से फिसला, लेकिन व्यापक बाजार में खरीदारी बनी रही। Nifty Next 50 में 2.40 फीसदी की तेजी रही। Nifty Midcap 100 में 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह Nifty Smallcap 100 में 1.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली और

Nifty Microcap 250 में 1.76 फीसदी का उछाल आया है। यह बताता है कि निवेशकों का भरोसा केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं था।

इन सेक्टरों ने दिखा दम

सोमवार के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। Nifty Realty 3.96% फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा

Nifty Financial Services Ex-Bank 2.99%, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.90%, निफ्टी सीमेंट 2.77% और Nifty Auto 2.60% की तेजी के साथ बंद हुए।

फार्मा और हेल्थकेयर बने कमजोर कड़ी

जहां ज्यादातर सेक्टर बढ़त में रहे, वहीं फार्मा और हेल्थकेयर शेयर दबाव में नजर आए। Nifty Pharma 0.66% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, Nifty हेल्थकेयर इंडेक्स 0.41% गिरावट में बंद हुआ। इससे साफ संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल रक्षात्मक क्षेत्रों की बजाय ग्रोथ-ओरिएंटेड सेक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

VIX में गिरावट ने दिया बड़ा संकेत

India VIX 2.48 फीसदी गिरकर 14.35 पर बंद हुआ। आमतौर पर VIX में गिरावट बाजार में घटती घबराहट और बढ़ते विश्वास का संकेत मानी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि बाजार दिन के उच्च स्तरों से नीचे आया, लेकिन VIX में कोई बड़ी उछाल नहीं दिखी। इसका मतलब है कि गिरावट घबराहट की नहीं बल्कि सामान्य मुनाफावसूली की थी।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article