बिजनेस

Market Closing: बाजार में बुल्स की दमदार वापसी, इन तीन वजहों से सुधरी चाल; ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing Today: शेयर बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद दिन के आखिर में बुल्स की जोरदार वापसी देखने का मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 25,300 के अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर क्लोज हुआ है। भारत और ईयू के बीच ट्रेड डील के साथ ही कई अहम फैक्टर रहे, जिनकी वजह से बाजार में तेजी देखने को मिली है।

Top Gainers and Losers

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing Analysis: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बुल्स की जोरदार वापसी देखने को मिली। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद खरीदारी का दबाव इतना मजबूत रहा कि Sensex और Nifty दोनों अहम स्तरों के ऊपर टिक गए। इंडिया-ईयू ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदों, मजबूत ग्लोबल संकेतों और घटती वोलैटिलिटी ने मिलकर बाजार की चाल को फिर से रफ्तार दी।

इंडेक्स फिर मजबूत जोन में

कारोबार के दौरान Sensex करीब 500 अंकों तक चढ़ा और 82,300 के आसपास पहुंच गया। वहीं Nifty ने 25,300 के ऊपर मजबूती बनाए रखी। बाजार की ब्रेड्थ पॉजिटिव रही, जहां एडवांस शेयरों की संख्या डिक्लाइनर्स से कहीं ज्यादा दिखी। मिडकैप और चुनिंदा लार्जकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान साफ नजर आया।

कारोबार के दौरान घरेलू बाजार में इंट्रा डे वोलैटिलिटी साफ दिखी।

Sensex ने दिन की शुरुआत करीब 81,892 के आसपास की और शुरुआती दबाव में फिसलकर लगभग 81,815 के डे लो तक आया, लेकिन निचले स्तरों से मजबूत खरीदारी लौटने पर इंडेक्स 82,500 के पास डे हाई तक पहुंच गया। यानी डे लो से डे हाई के बीच सेंसेक्स में करीब 690 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी तरह Nifty भी शुरुआती कारोबार में 25,259 के आसपास खुला, दिन में फिसलकर करीब 25,188 के डे लो तक आया और बाद में रिकवरी के साथ 25,372 के डे हाई तक पहुंचा। इस तरह निफ्टी में इंट्रा डे आधार पर करीब 185 अंकों की रेंज में कारोबार हुआ, जो बताता है कि निचले स्तरों पर बुल्स पूरी तरह एक्टिव नजर आए।

India-EU ट्रेड डील से सेंटीमेंट को बूस्ट

निवेशकों का भरोसा उस वक्त और मजबूत हुआ जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पॉजिटिव संकेत सामने आए। इस डील के तहत भारत के बड़े हिस्से के एक्सपोर्ट पर टैरिफ घटने और यूरोपियन मार्केट तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। बाजार को भरोसा है कि इससे मेटल्स, PSU, एनर्जी और एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टर्स की कमाई पर लंबी अवधि में पॉजिटिव असर पड़ेगा।

ग्लोबल मार्केट्स से मिला सपोर्ट

एशियाई बाजारों में मजबूती और अमेरिकी बाजारों की स्थिर क्लोजिंग ने भी घरेलू बाजार की चाल को सहारा दिया। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में रिस्क-ऑन मूड रहने से विदेशी निवेशकों की धारणा सुधरी, जिसका असर भारतीय बाजार में खरीदारी के रूप में दिखा।

VIX में गिरावट से बढ़ा भरोसा

इंडिया VIX में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वोलैटिलिटी घटने का सीधा मतलब है कि निवेशकों का डर कम हो रहा है और वे ऊंचे स्तरों पर भी पोजिशन लेने को तैयार दिख रहे हैं। यही वजह रही कि दिन के ऊपरी स्तरों पर भी बाजार में ज्यादा दबाव नहीं आया।

टॉप गेनर्स में PSU और मेटल शेयर चमके

तेजी वाले शेयरों में BEL, ONGC और Coal India जैसे नाम सबसे आगे रहे, जहां 5 से 9 प्रतिशत तक की मजबूती देखने को मिली। इसके अलावा Hindalco और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। निवेशकों ने PSU और कमोडिटी लिंक्ड शेयरों में दोबारा दांव लगाया।

शेयरLTP (₹)बदलाव (₹)% बदलाव
BEL454.25+38.30+9.21%
ONGC268.23+20.28+8.18%
Coal India445.20+22.30+5.27%
Eternal266.70+12.85+5.06%
Hindalco1,003.00+41.15+4.28%

FMCG और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली

दूसरी तरफ Asian Paints, Tata Consumer Products और Maruti जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। ऊंचे वैल्यूएशन और हालिया तेजी के बाद इन शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे।

शेयरLTP (₹)बदलाव (₹)% बदलाव
Tata Consumer Products1,133.40-54.00-4.55%
Asian Paints2,512.00-110.80-4.22%
Maruti Suzuki14,880.00-365.00-2.39%
Sun Pharma1,608.00-30.90-1.89%
Max Healthcare960.00-15.50-1.59%

आगे की चाल पर नजर

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक ग्लोबल संकेत और ट्रेड डील से जुड़ी पॉजिटिव खबरें बनी रहती हैं, तब तक बाजार की चाल मजबूत रह सकती है। हालांकि ऊंचे स्तरों पर सेक्टर रोटेशन और स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन ज्यादा देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए फिलहाल संतुलित और चयनात्मक रणनीति ही बेहतर मानी जा रही है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article