बिजनेस

रुपये के धक्के से दौड़ा बाजार, बड़ी गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

आज भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल ट्रेंड से अलग चलता दिखा। दिन की शुरुआत जहां बड़ी गिरावट के साथ हुई। लेकिन, दिन के आखिर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ब्रॉड मार्केट हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 185 अंक तेजी में बंद हुआ, वहीं निफ्टी 33 अंक चढ़ा।

Image

लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी

Share Market Closing Sensex nifty Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज कमजोर शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी दिखाई। दिन के निचले स्तरों से उबरते हुए बाजार हरे निशान में बंद हुआ। रुपये में मजबूती और ग्लोबल संकेतों से सेंटीमेंट सुधरा, जिससे निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी का मौका भुनाया और बाजार को सहारा मिला। बाजार की आगे की दिशा अब ग्लोबल संकेतों, रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी। साथ ही, Q4 रिजल्ट सीजन भी बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर रहेगा।

इंडेक्सक्लोजिंगबदलाव% बदलावडे लोडे लो से बढ़त (अंक)डे लो से %
Nifty 5022,713.10+33.70+0.15%22,182.55+530.55+2.39%
BSE Sensex73,319.55+185.23+0.25%71,545.81+1,773.74+2.48%

गिरावट से शानदार रिकवरी

आज Nifty 50 22,182 के निचले स्तर से उछलकर 22,713 पर 0.15% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं BSE Sensex भी 71,545 के लो से रिकवर होकर 73,319 पर 185 अंकों की तेजी के साथ क्लोज हुआ। यह दिनभर की मजबूत रिकवरी को दर्शाता है।

रुपये की मजबूती बना बड़ा ट्रिगर

आज बाजार की रिकवरी में करेंसी का बड़ा रोल रहा। USD/INR करीब 1.77% गिरकर 93.10 पर आ गया, जो रुपये की मजबूती को दिखाता है। हालांकि Dollar Index में हल्की बढ़त रही, लेकिन घरेलू स्तर पर रुपये के मजबूत होने से बाजार को सपोर्ट मिला। इंट्राडे में रुपये ने मजबूत तेजी दिखाई और USD/INR 92.82 के स्तर तक पहुंच गया, जो दिन का हाई (रुपये के लिहाज से सबसे मजबूत स्तर) रहा। यानी पिछले क्लोज 94.78 के मुकाबले रुपये ने एक समय करीब ₹1.96 तक की मजबूती दिखाई, जो करेंसी मार्केट में बड़ी मूव मानी जाती है।

ब्रॉड मार्केट में मिलाजुला रुख

मार्केट ब्रेड्थ मिश्रित रही, जहां एडवांसेस 2,020 और डिक्लाइन्स 1,216 रहे। इससे साफ है कि बाजार में रिकवरी तो हुई, लेकिन यह पूरी तरह ब्रॉड-बेस्ड नहीं थी। आज ब्रॉड मार्केट में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां कुछ इंडेक्स में हल्की बढ़त रही तो वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट के कई हिस्सों में दबाव बना रहा। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार में रिकवरी जरूर आई, लेकिन यह पूरी तरह ब्रॉड-बेस्ड नहीं थी, जिससे साफ है कि निवेशक चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी कर रहे हैं और हाई लेवल पर सतर्कता बरत रहे हैं।

टॉप गेनर्स (इंडेक्स)% बदलावटॉप लूजर्स (इंडेक्स)% बदलाव
Nifty MidSmall IT & Telecom+2.09%Nifty Smallcap 50-0.54%
Nifty Microcap 250+0.67%Nifty Midcap 150-0.32%
Nifty Total Market+0.04%Nifty Midcap 100-0.26%
Nifty 100+0.14%Nifty MidSmallcap 400-0.27%
Nifty 200+0.06%Nifty Smallcap 100-0.38%

सेक्टरों में कैसी रही चाल

सेक्टोरल स्तर पर IT और मेटल शेयरों में मजबूती दिखी, जहां IT इंडेक्स 2.6% चढ़ा। वहीं फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट देखने को मिली, जो डिफेंसिव और कमोडिटी दबाव को दर्शाता है।

टॉप गेनर्स (सेक्टोरल इंडेक्स)% बदलावटॉप लूजर्स (सेक्टोरल इंडेक्स)% बदलाव
Nifty IT+2.60%Nifty Consumer Durables-0.93%
Nifty Realty+1.07%Nifty Pharma-0.92%
Nifty Metal+0.39%Nifty Oil & Gas-0.79%
Nifty Private Bank+0.39%Nifty Healthcare Index-0.86%
Nifty Financial Services+0.25%Nifty Chemicals-0.81%

बच गया 10 लाख करोड़ का नुकसान

आज जब बाजार की शुरुआत हुई, तो चौतरफा बिकवाली के चलते मार्केट कैप में करीब 10 करोड़ की कमी देखने को मिली। लेकिन, दिन के आखिर में जब रिकवरी आई, तो कल की तुलना में मार्केट कैप करीब 1 लाख करोड़ बढ़ गया।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article