बिजनेस

Chirag Paswan Net Worth: चिराग पासवान ने ली शपथ, जानें कितनी संपत्ति के मालिक

Chirag Paswan Net Worth:चिराग पासवान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनके पास कोई भी देनदारी नहीं है। माय नेता इनफो के मुताबिक चिराग पासवान की नेटवर्थ 2 करोड़ 68 लाख 75 हजार 873 रुपये (2,68,75,873 रुपये) है। इसमें उनके पास कुल 42,000 रुपये का कैश शामिल है।

Image

चिराग पासवान कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ लेते हुए।

Photo : Times Now Digital

Chirag Paswan Net Worth: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में नया नाम लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान का भी जुड़ गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने हाजीपुर सीट (Hajipur) से लोकसभा चुनाव जीता है। यहां हम आपको उनकी नेटवर्थ बता रहे हैं।

Chirag Paswan Net worth: 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक

चिराग पासवान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनके पास कोई भी देनदारी नहीं है। माय नेता इनफो के मुताबिक चिराग पासवान की नेटवर्थ 2 करोड़ 68 लाख 75 हजार 873 रुपये (2,68,75,873 रुपये) है। इसमें उनके पास कुल 42,000 रुपये का कैश शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में डिपॉजिट के तौर पर चिराग पासवान के पास 77,90,278 रुपये जमा हैं। इन बैंकों में SBI और केनरा बैंक शामिल है।

बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में चिराग पासवान के पास 35,91,000 रुपये का निवेश है। उन्होंने नेशनल सेविंग्स स्कीम और पोस्ट ऑफिस स्कीमों या LIC बीमा कंपनियों में कोई रकम निवेश नहीं की है।

Chirag Paswan Net worth, Car Collection: चिराग पासवान के पास ये कारें

चिराग पासवान के वाहन की बात करें तो इसमें 5,00,000 लाख की जिप्सी (Gypsy Model 2015) और 30 लाख रुपये फॉर्च्यूनर SUV शामिल है। उनके पास 14,40,595 लाख रु का सोना है।

Chirag Paswan Net worth

Home: चिराग पासवान के पास पटना में 1 करोड़ का घर

इसके अलावा चिराग के पास पटना में एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग है। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। उनके पास एग्रीकल्चर या नॉन एग्रीकल्चर जमीन नहीं है। चिराग पासवान बीटेक ड्रॉप आउट हैं। फिल्मों में एक्टिंग के रास्ते राजनीति में एंट्री लेने वाले चिराग पासवान ने साल 2014 में जमुई बिहार से चुनाव जीता था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article