बिजनेस

सस्ते क्रूड ऑयल से Global Markets में जोश! Gift Nifty 400 अंक उछला, Gold-Silver में बंपर तेजी

Global Markets में क्रूड ऑयल के दाम घटने का असर है। टोक्यो से न्यूयॉर्क तक बाजारों में जोश है। भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी 400 अंक उछल गया है। वहीं, गोल्ड-सिल्वर में भी तेजी का रुख है।

Image

वैश्विक बाजारों में तेजी

US-Iran Deal के बाद Crude Oil Price में 4 फीसदी की गिरावट का असर Global Markets पर देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के इक्विटी मार्केट्स जोश में है। इसके अलावा Gold और Silver के रेट्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब 8 बजे 400 अंक से ज्यादा तेजी के साथ 24000 से ऊपर कारोबार कर रहा है। यह बताता है कि आज भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में भी जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। Nifty जहां 400, तो सेंसेक्स 1700 अंक तक गैप अप के साथ खुल सकता है।

कैसी है Global Markets की प्रतिक्रिया?

वैश्विक जोखिम लेने की धारणा मजबूत होने के बाद एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। जापान का Nikkei 225 करीब 5.5% उछल गया है, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI लगभग 5% की बढ़त में कारोबार कर रहा है। ताइवान, सिंगापुर, इंडोनेशिया, चीन और हांगकांग के बाजार भी हरे निशान में हैं।

बाजारों को उम्मीद है कि तेल की कीमतों में गिरावट से वैश्विक महंगाई का दबाव कम होगा और केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दरें ऊंची रखने का दबाव घटेगा।

तेल में बड़ी गिरावट

कमोडिटी बाजार में सबसे बड़ा एक्शन कच्चे तेल में देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 4.33% गिरकर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड 5.15% टूटकर 80.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल बाजार में यह गिरावट इस उम्मीद से आई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा और वैश्विक सप्लाई सामान्य हो जाएगी। दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

Gold-Silver में भी तेजी

तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों ने सोने की ओर भी रुख किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.56% चढ़कर 4,330 डॉलर के करीब पहुंच गया है। सोने के साथ चांदी में भी मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। Silver में करीब 4 फीसदी की तेजी है और फिलहाल भाव 71 डॉलर प्रति आउंस हो गया है।

Nifty के लिए क्या हैं अहम स्तर?

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक Nifty के सामने तत्काल चुनौती 23,720 का 50-DMA स्तर है, जिसे सूचकांक पहले ही पार करता दिख रहा है। यदि यह तेजी बनी रहती है तो 24,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर बाजार की अगली मंजिल हो सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article