बिजनेस

चांदी का भाव आज का 7 मई 2026: लगातार चौथे दिन बढ़ी कीमत, आज 7000 रुपये बढ़े रेट, जानें अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 May 2026 : पश्चिम एशिया में बदलते परिस्थितियों के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलो हो गई। यह लगातार चौथा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी आई है। पिछले सत्र में चांदी की कीमत में 3,500 रुपये बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलो रही थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 4.29% बढ़कर यानी 10873 रुपये तेजी के साथ 2,64,138 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,53,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 249067 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,51,385 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,54,798 रुपये किलो हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलो हो गया। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी की कीमतें 5% से भी अधिक बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति औंस हो गईं। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,700₹27,000₹2,70,000
कोलकाता₹2,700₹27,000₹2,70,000
चेन्नई₹2,750₹27,500₹2,75,000
पटना₹2,700₹27,000₹2,70,000
लखनऊ₹2,700₹27,000₹2,70,000
अयोध्या₹2,700₹27,000₹2,70,000
मेरठ₹2,700₹27,000₹2,70,000
कानपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
गाजियाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
नोएडा₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुरुग्राम₹2,700₹27,000₹2,70,000
चंडीगढ़₹2,700₹27,000₹2,70,000
जयपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
लुधियाना₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुवाहाटी₹2,700₹27,000₹2,70,000
इंदौर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अहमदाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
सूरत₹2,700₹27,000₹2,70,000
वडोदरा₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,700₹27,000₹2,70,000
नागपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
नासिक₹2,651₹26,510₹2,65,100
बैंगलोर₹2,700₹27,000₹2,70,000
भुवनेश्वर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कटक₹2,750₹27,500₹2,75,000
केरल₹2,750₹27,500₹2,75,000
रायपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
हैदराबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई। इसकी कीमत 3,500 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में इस धातु की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 10,368 रुपये बढ़कर 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 10,368 रुपये यानी 4.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,54,684 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 7,193 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 4.41 डॉलर यानी 6.01 प्रतिशत बढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्यों बढ़ी कीमत

मजबूत वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद महंगाई को लेकर चिंता कम होने से चांदी के वायदा भाव में तेजी आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि चांदी की कीमतें अहम समर्थन स्तर से उबर गई हैं। इसका कारण पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों से तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा है, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article