बिजनेस

चांदी का भाव आज का 7 जनवरी 2026: फिर बना रिकॉर्ड, जानें पटना से मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कभी-कभी रेट में गिरावट भी होती है। एक बार फिर नए रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 January 2026 : चांदी की कीमतों ने पिछले साल नए-नए रिकॉर्ड बनाए। अब फिर 2.60 लाख के पार पहुंच कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज (बुधवार) सुबह 2,43,150 रुपये किलो था। दोपहर तक 2,46,044 रुपये प्रति किलो हो गया। शाम को बाजार बंंद होने तक बढ़कर 2,48,000 रुपये किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट के वायदा भाव में चार दिन की तेजी का अंत हुआ और यह 4,161 रुपये या 1.61 प्रतिशत टूटकर 2,54,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले सुबह के सत्र में चांदी 881 रुपये या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमत मंगलवार को 13,167 रुपये या 5.35 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 2,59,322 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि अंत में 2,58,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,46,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव उछलकर 2,63,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,630₹26,300₹2,63,000
मुंबई₹2,630₹26,300₹2,63,000
कोलकाता₹2,630₹26,300₹2,63,000
चेन्नई₹2,830₹28,300₹2,83,000
पटना₹2,630₹26,300₹2,63,000
लखनऊ₹2,630₹26,300₹2,63,000
कानपुर₹2,630₹26,300₹2,63,000
मेरठ₹2,630₹26,300₹2,63,000
अयोध्या₹2,630₹26,300₹2,63,000
गाजियाबाद₹2,630₹26,300₹2,63,000
नोएडा₹2,630₹26,300₹2,63,000
गुरुग्राम₹2,630₹26,300₹2,63,000
चंडीगढ़₹2,630₹26,300₹2,63,000
जयपुर₹2,630₹26,300₹2,63,000
अहमदाबाद₹2,630₹26,300₹2,63,000
पुणे₹2,630₹26,300₹2,63,000
लुधियाना₹2,630₹26,300₹2,63,000
गुवाहाटी₹2,630₹26,300₹2,63,000
इंदौर₹2,630₹26,300₹2,63,000
बैंगलोर₹2,630₹26,300₹2,63,000
भुवनेश्वर₹2,830₹28,300₹2,83,000
केरल₹2,830₹28,300₹2,83,000
रायपुर₹2,630₹26,300₹2,63,000
हैदराबाद₹2,830₹28,300₹2,83,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही और यह 7,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों को मिलाकर) हो गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी भी मजबूत हुई। यह 1.75 डॉलर यानी 2.28 प्रतिशत बढ़कर 78.36 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के वायदा भाव में भी मजबूती आई और मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 3,715 रुपये या 1.51 प्रतिशत चढ़कर 2,49,870 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 12,105 लॉट के लिए कारोबार हुआ। कॉमेक्स बाजार में, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही और यह 2.34 प्रतिशत चढ़कर 78.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा कारोबार में सोने तथा चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। वेनेजुएला में बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और अमेरिका एवं लैटिन अमेरिकी देशों के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article