बिजनेस

चांदी का भाव आज का 6 अप्रैल 2026: रेट में 5000 रुपये उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के जेवर खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 April 2026 : ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 5,000 रुपये, या 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.86% बढ़कर कर यानी 2005 रुपये बढ़त के साथ 2,34,500 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,32,495 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस हो गई। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत सोमवार सुबह तक 2,27,813 रुपये किलो पर थी। जो दोपहर तक 2,31,028 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,34,043 रुपये किलो हो गई। इसलिए आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव क्या रहा?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 2,37,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) पर स्थिर रही। इससे एक दिन पहले गुरुवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी। उस दिन कीमत 9,000 रुपये (करीब 3.66%) गिरकर 2,37,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी सस्ती हुई और इसका भाव 5.49 डॉलर (7.32%) गिरकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गया। कारोबारियों का कहना है कि शुक्रवार को कीमतें इसलिए स्थिर रहीं क्योंकि ग्लोबल मार्केट ‘गुड फ्राइडे’ की वजह से बंद थे और कोई नया संकेत नहीं मिला। साथ ही, स्थानीय ज्वेलर्स और ग्राहकों की मांग भी कम रही।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। कीमत 14,301 रुपये गिरकर 2,29,200 रुपये प्रति किलो हो गई। यह लगभग 5.87% की गिरावट थी। पिछले चार दिनों से चल रही तेजी भी टूट गई। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी कमजोरी दिखी और मई डिलीवरी वाली चांदी 6.45% गिरकर 71.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव और Donald Trump के बयानों का असर बाजार पर पड़ा। ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई के संकेत देने से निवेशकों में चिंता बढ़ी। इससे डॉलर मजबूत हुआ और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव आया। निवेशक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय हालात और आगे आने वाले संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article