बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 अप्रैल 2026: क्या है लेटेस्ट कीमत, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 April 2026: मध्य पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जनिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 10901 रुपये लुढ़कर 2,32,600 रुपये किलो पर है। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,50,000 रुपये किलो पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लुढ़क कर 69.57 डॉलर प्रति औंस पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,27,813 रुपये किलो हो गई, शुक्रवार को गुड फ्राइडे और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बाजार बंद है। इसलिए तीनों दिन यही भाव मान्य है। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम रहने से चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर अपरिवर्तित रही। इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की चांदी की कीमत 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत लुढ़क कर 2,37,000 रुपये (सभी टैक्स समेत) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 5.49 डॉलर, या 7.32 प्रतिशत टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं कारोबारी

सर्राफा कारोबारियों ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहीं, क्योंकि वैश्विक बाजारों से कोई नया संकेत नहीं मिला। क्योंकि शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट ’गुड फ्राइडे’ की वजह से बंद थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से डिमांड कम होने के कारण भी कीमतें स्थिर रहीं। बाजार के प्रतिभागी अब सर्राफा की कीमतों में आगे की दिशा जानने के लिए विदेशी बाजारों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 14,301 रुपये गिरकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पिछले चार सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया और कीमत में 5.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 2,29,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखी गई, जहां मई डिलीवरी वाले चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6.45 प्रतिशत गिरकर 71.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

एक्सपर्ट की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर अनिश्चितता और Donald Trump के बयानों ने बाजार को प्रभावित किया। ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ रणनीतिक कार्रवाई को लेकर दिए गए संकेतों से निवेशकों में चिंता बढ़ी। इसके चलते डॉलर मजबूत हुआ, जिससे चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। बाजार के प्रतिभागी भू-राजनीतिक हालात और बदलती बयानबाजी को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि निवेशक लगातार जोखिम का आकलन कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article