बिजनेस

चांदी का भाव आज का 31 जुलाई 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.04% घटकर यानी 79 रुपये गिरावट के साथ 2,19,888 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,967 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 59.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 220,520 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 31 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
चांदी 999 फाइन₹2,20,520₹6,252₹2,572
चांदी 925 स्टर्लिंग₹2,03,981₹5,783₹2,379
चांदी 900 कॉइन₹1,98,468₹5,626₹2,315
चांदी 800 जर्मन₹1,76,416₹5,001₹2,058

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी एक प्रतिशत बढ़कर 58.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर बाजार धारणा के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का आरंभिक लाभ घट गया और इसकी कीमत 181 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 181 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 252 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,031 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाज़ारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा, मामूली गिरावट के साथ 4,031.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक नियो (पहले कोटक सिक्योरिटीज) में जिंस शोध विभाग की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि हाजिर चांदी 57.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बनी हुई है, क्योंकि बाजार में शामिल लोग दिन के उत्तरार्द्ध में आने वाले अमेरिकी व्यक्तिगत खपत खर्च मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दावे के आंकड़ों से पहले फेडरल रिजर्व के यथास्थिति बनाए रखने के फैसले को समझ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में कमजोर मांग और विदेशी बाजार के कमजोर रुझानों की वजह से चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article