बिजनेस

चांदी का भाव आज का 25 मार्च 2026: रेट में 11000 रुपये उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई, यह मंगलवार को 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 5.25% चढ़कर यानी 11761 रुपये उछाल के साथ 2,35,702 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,23,941 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,24,545 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,33,551 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,34,814 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 15000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
जालगांव₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कटक₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतें 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत पर मंगलवार को लगातार 10वें सत्र में भारी बिकवाली का दबाव बना रहा और अस्थिरता एवं कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच यह 9,467 रुपये टूटकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (MCX) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 9,467 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,15,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस बीच, वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी लगातार 10वें सत्र में गिरावट दर्ज की गई। मई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.71 अमेरिकी डॉलर या 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.64 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी की कीमत पिछले 10 कारोबारी दिनों में 62,150 रुपये या 22.36 प्रतिशत टूटी है। 10 मार्च 2026 को यह 2,77,850 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी ने 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास के प्रमुख मनोवैज्ञानिक समर्थन स्तरों से वापसी की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यापक आर्थिक कारकों के भारी दबाव से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article