Silver Price Today (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 April 2026 : अमेरिका-ईरान तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दिनभर लुढ़कने के बाद शाम में फिर चढ़ने लगा और 1.06% चढ़कर यानी 2562 रुपये तेजी के साथ 2,,44,075 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,41,513 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,40,596 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 240890 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,43,825 रुपये किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत में करीब एक प्रतिशत की तेजी आई और यह 75.96 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| बैंगलोर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कटक | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| केरल | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,300 रुपये लुढ़ककर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को चांदी की कीमत 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रही, जो बुधवार के बंद भाव 2,55,300 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 76.37 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत गुरुवार को 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4,205 रुपये या 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.10 डॉलर प्रति औंस रही।
विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।
