बिजनेस

चांदी का भाव आज का 24 मई 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 May 2026: चांदी के गहने खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 May 2026 : अमेरिका और ईरान में तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव लुढ़कर 271600 रुपये किलो हो गई है। यह पिछले कारोबारी दिन 2,71,846 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी बढ़कर 2,85,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,67,433 रुपये किलो हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती प्रगति के कारण कीमती धातुओं की खरीद कम हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बने के कारण कारोबारी सतर्क रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी एक प्रतिशत गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,883 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,000 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,883 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत की हानि के साथ 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

इस बीच, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला समुद्री व्यापार बिना किसी शुल्क के जारी रहना चाहिए। इस चेतावनी के कारण, अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत में सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद निवेशक सतर्क बने हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने वार्ता में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए, जिसके बाद सर्राफा बाजार में कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब भी बातचीत में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article